\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

स्मॉल कैप कंपनी, एवीआई पॉलीमर्स लिमिटेड (AVI Polymers Ltd) के शेयर में आज 5% की तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल बीते सोमवार को कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद अपने मार्च तिमाही (Q4FY26) के नतीजों को जारी किया था जिसके बाद शेयर में आज यह तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10:45 बजे तक शेयर बीएसई पर 4.92% या 0.85 रुपये की तेजी के साथ 18.11 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

मार्च तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि Q4 FY26 में कंपनी का प्रदर्शन पिछली तिमाही (Q3 FY26) के मुकाबले मजबूत रहा। रेवेन्यू ₹132.32 करोड़ से बढ़कर ₹150.28 करोड़ हो गया, यानी करीब 13.6% की तिमाही वृद्धि हुई। प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹10.87 करोड़ से बढ़कर ₹13.78 करोड़ पहुंचा, जो 26.8% की बढ़ोतरी है। वहीं, नेट प्रॉफिट ₹7.01 करोड़ से बढ़कर ₹10.24 करोड़ हो गया, यानी 46.1% की तेज ग्रोथ।

साल-दर-साल (Q4 FY25 के मुकाबले Q4 FY26) तुलना करें तो प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹30.99 करोड़ से बढ़कर ₹13.78 करोड़ (यहां बेस कम होने के कारण ग्रोथ 13.9 गुना यानी 1,288% रही) और नेट प्रॉफिट ₹0.74 करोड़ से बढ़कर ₹10.24 करोड़ हो गया, जो करीब 13.8 गुना (1,278%) बढ़ी है।

अपने प्रेस रिलीज में कंपनी ने बताया कि उसकी असली मजबूती इसके ऑपरेशनल ग्रोथ में दिखती है। FY26 के पहले हाफ (H1) में ₹29.50 करोड़ का रेवेन्यू, दूसरे हाफ (H2) में लगभग 10 गुना बढ़कर ₹282.60 करोड़ हो गया, और इसके साथ मुनाफा भी उसी अनुपात में बढ़ा। कुल मिलाकर, कंपनी FY27 में मजबूत मोमेंटम के साथ प्रवेश कर रही है और ग्रोथ फिलहाल धीमी पड़ती नहीं दिख रही।

कंपनी ने अपने प्रेस रिजील में बताया कि यह टर्नअराउंड अचानक नहीं हुआ, बल्कि FY26 के दौरान कई तिमाहियों में लिए गए ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और कैपिटल स्ट्रक्चर से जुड़े फैसलों का नतीजा है।

कंपनी के मुताबिक उसका सबसे अहम कदम बिजनेस फोकस को स्पष्ट करना था। कंपनी ने अपने ट्रेडिंग ऑपरेशंस को मुख्य रूप से एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स सेगमेंट पर केंद्रित किया, जिससे पूरे साल में स्केल बढ़ाने और सप्लायर्स के साथ मजबूत रिश्ते बनाने में मदद मिली। इसी का असर स्टॉक-इन-ट्रेड की खरीद में साफ दिखता है, जो FY25 के सिर्फ ₹0.36 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹302.90 करोड़ हो गई। यह बढ़ोतरी दर्शाती है कि कंपनी ने इन्वेंट्री मजबूत की और सप्लाई चेन में अपनी पकड़ काफी गहरी बनाई, जो आगे की ग्रोथ की मजबूत नींव बन रही है।

जल्द मिल सकता है डिविडेंड

कंपनी ने अपने Q4 रिजल्ट के अलावा यह भी बताया कि निकट भविष्य में डिविडेंड की घोषणा होने की उम्मीद है।

AVI Polymers Q4 results, small cap stock rally, Q4 FY26 earnings India, profit growth multibagger, revenue growth quarterly results, stock market news India, penny stock surge, strong financial performance, agriculture trading business growth, dividend announcement India, turnaround story stock, BSE small cap news#मजबत #नतज #क #बद #उछल #य #छट #सटक #मरच #तमह #म #गन #बढ #मनफ #जलद #मल #सकत #ह #डवडड1777481670

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.