\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Mother’s Day Stock 2026: आगामी 10 मई को Mother’s Day आने वाला है और यह दिन सिर्फ मां के प्यार और त्याग को याद करने का ही नहीं, बल्कि उन कंपनियों को भी समझने है जो ‘मदर और चाइल्ड’ से जुड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में काम करती हैं।

बेबी केयर, न्यूट्रिशन, हेल्थ और एजुकेशन से जुड़ी ऐसी कंपनियां बढ़ती डिमांड के साथ तेजी से ग्रो कर रही हैं। ऐसे में ‘Mother’s Day Stocks’ निवेश के नजरिए से एक खास थीम बनकर उभर रहे हैं, जहां इमोशन के साथ-साथ ग्रोथ की भी मजबूत कहानी छिपी होती है।

आज हम आपको एक ऐसे ही Mother’s Day Stock के बारे में बताने जा रहे हैं जो मदर और चाइल्ड प्रोडक्ट से जुड़ी हुई है। इस शेयर का नाम है Brainbees Solutions Ltd. इसकी फ्लैगशिप कंपनी FirstCry है। 

यह भारत में बेबी और किड्स प्रोडक्ट्स का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म माना जाता है। यह कंपनी बेबी केयर, मैटरनिटी प्रोडक्ट्स, खिलौने और बच्चों के कपड़े बेचती है। यह पूरी तरह ‘मदर और चाइल्ड’ कंजंप्शन पर आधारित बिजनेस है।

Brainbees Solutions Share Price

कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.92% या 4.50 रुपये चढ़कर 238.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.90% या 4.45 रुपये चढ़कर 238.18 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Brainbees Solutions Share Price Target

लक्ष्मीश्री इंवेस्टमेंट के अंशुल जैन इस स्टॉक पर बुलिश हैं। उन्होंने इस शेयर पर अपनी राय देते हुए कहा कि अगर शेयर का 214 रुपये का लेवल नहीं टूटा तो स्टॉक 280 रुपये तक जा सकता है। 

वहीं ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर पर Add रेटिंग देते हुए 260 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Brainbees Solutions Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 1 प्रतिशत से अधिक और पिछले 2 हफ्ते में 5 प्रतिशत से अधिक टूटा है। वहीं पिछले 1 महीने में स्टॉक 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

वहीं पिछले 3 महीने में शेयर 11 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 30 प्रतिशत से अधिक गिरा है। 

Mother’s Day stock 2026, Brainbees Solutions share, FirstCry stock India, mother and child stocks India, baby care sector stocks, maternity products companies India, kids products market India, childcare demand India growth, Brainbees Solutions share price target, FirstCry business model, Indian retail baby care stocks, consumption theme stocks India, parenting products companies India, best stocks for Mother’s Day theme, baby products ecommerce India#Mother039s #Day #Stock #चइलड #थम #पर #फकस #इस #कपन #क #शयर #पर #एकसपरट #बलश #आपक #दव #ह1778084544

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.