\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

जयपुर की फैशन कंपनी नंदनी क्रिएशन लिमिटेड (Nandani Creation Limited) ने हाल ही में अपने शेयरधारकों को एक बड़ी जानकारी दी थी जिसके बाद से स्टॉक रडार पर है। एनएसई पर लिस्ट नंदनी क्रिएशन लिमिटेड (Jaipur Kurti) का शेयर दोपहर 2:10 बजे तक 1.43% या 0.47 रुपये चढ़कर 33.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी ने बीते 6 मई को बताया था कि उसने दिल्ली में अपने रिटेल कारोबार को बढ़ाने के लिए करोल बाग और रोहिणी में दो नए फ्रेंचाइजी स्टोर (Exclusive Brand Outlet – EBO) खोलने की घोषणा की है। कंपनी ने आगे बताया कि महिलाओं के इंडियन वियर ब्रांड ‘Jaipur Kurti’ और ‘Amaiva by Jaipur Kurti’ के ये स्टोर मई 2026 में शुरू होने वाले हैं। हर स्टोर करीब 800-1000 वर्गफुट क्षेत्र में होगा, जहां महिलाओं के लिए नए फैशन कलेक्शन उपलब्ध होंगे।

कंपनी का कहना है कि यह विस्तार ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाने और मजबूत रिटेल नेटवर्क तैयार करने की रणनीति का हिस्सा है। करोल बाग और रोहिणी दिल्ली के बड़े शॉपिंग हब माने जाते हैं, जहां ग्राहकों की अच्छी आवाजाही रहती है। इन स्टोर्स के फ्रेंचाइजी पार्टनर के पास रिटेल सेक्टर का लंबा अनुभव है और वे देशभर में 12 से ज्यादा पतंजलि स्टोर चला चुके हैं।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वह फिलहाल 8 COCO स्टोर और 5 FOFO स्टोर संचालित कर रही है। इसके अलावा Jaipur Kurti के प्रोडक्ट्स 22 से ज्यादा Shoppers Stop स्टोर्स, 80+ SIS स्टोर्स, 80+ Reliance Trends स्टोर्स, 35+ Avantara और Kalanikethan स्टोर्स, 20+ Reliance Centro स्टोर्स और 25+ Fashion Factory स्टोर्स में उपलब्ध हैं।

कंपनी ने बताया कि वो ऑफलाइन रिटेल के साथ-साथ Myntra, Ajio, Nykaa, Flipkart और Tata Cliq जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी मौजूद है। 

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मुंद्रा ने कहा कि यह विस्तार सही साझेदारों के साथ तेजी से ग्रोथ की कंपनी की रणनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मजबूत फ्रेंचाइजी पार्टनर और स्पष्ट ग्रोथ प्लान के साथ ‘Jaipur Kurti’ अपना रिटेल नेटवर्क लगातार बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी अगले 18 से 24 महीनों में 20 नए स्टोर खोलने का लक्ष्य लेकर चल रही है और तेजी से बढ़ते प्रमुख बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।

Nandani Creation share price, Jaipur Kurti share news, Nandani Creation stock, Jaipur Kurti expansion plan, Delhi new franchise store, retail expansion news, small cap stock news, fashion retail stock, Jaipur Kurti latest news, Nandani Creation NSE, women wear brand India, retail sector stocks, Jaipur Kurti Delhi stores, stock market news Hindi, apparel company shares, SME stock news, multibagger fashion stock, franchise business expansion, retail business growth, Jaipur Kurti outlets#दलल #म #नए #सटर #खलन #क #तयर #अगल #महन #म #आउटलटस #क #टरगट #रडर #पर #य #शयर1778261222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.