Penny Stock: शुक्रवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच शुगर कंपनी, दावणगेरे शुगर कंपनी लिमिटेड (Davangere Sugar Company Limited) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। एनएसई पर लिस्ट 556.27 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शयेर आज दोपहर 12:24 बजे तक 1.84% या 0.07 रुपये चढ़कर 3.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
स्टॉक में आज यह तेजी बल्क डील (Bulk Deal) के बाद आई है। मॉरीशस आधारित संस्थागत फंड Craft Emerging Market Fund PCC ने 14 मई 2026 को बल्क डील के जरिए कंपनी के 5 करोड़ शेयर खरीदे हैं।
फंड ने Citadel Capital Fund और Elite Capital Fund के जरिए 2.5-2.5 करोड़ शेयर खरीदे। यह डील ₹3.65 प्रति शेयर के हिसाब से करीब ₹18.25 करोड़ की रही।
कंपनी ने बताया कि Davangere Sugar फिलहाल 150 KLPD एथेनॉल उत्पादन क्षमता के साथ काम कर रही है और कंपनी लगातार एथेनॉल व बायोफ्यूल कारोबार पर फोकस बढ़ा रही है। भारत में सरकार की एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति और क्लीन एनर्जी पर बढ़ते जोर के बीच इस सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है।
कंपनी के मैनेजमेंट ने इस निवेश पर कहा कि Craft Emerging Market Fund की हिस्सेदारी कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ रणनीति और भारत के तेजी से बढ़ते एथेनॉल सेक्टर में उसकी मजबूत स्थिति पर भरोसा दिखाती है।
कंपनी का फोकस ऑपरेशनल प्रदर्शन को बेहतर बनाने, कार्यक्षमता बढ़ाने और निवेशकों के लिए स्थायी वैल्यू तैयार करने पर बना हुआ है। मैनेजमेंट का मानना है कि भारत में एथेनॉल इंडस्ट्री के विस्तार के साथ कंपनी भविष्य के अवसरों का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।
Davangere Sugar Company के बारे में
यह कर्नाटक की एक इंटीग्रेटेड शुगर और एथेनॉल कंपनी है, जो चीनी निर्माण, एथेनॉल उत्पादन और पावर को-जनरेशन कारोबार में काम करती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट कर्नाटक के कुक्कुवाडा में स्थित है।
वर्तमान में कंपनी की गन्ना क्रशिंग क्षमता 4,750 TCD, एथेनॉल उत्पादन क्षमता 65 KLPD और 24.45 मेगावाट की को-जनरेशन पावर क्षमता है। DSCL ने पिछले कुछ वर्षों में भारत की एथेनॉल ब्लेंडिंग और रिन्यूएबल एनर्जी योजनाओं के अनुसार अपने कारोबार का विस्तार किया है और कंपनी लगातार ऑपरेशनल एफिशिएंसी व सस्टेनेबल ग्रोथ पर फोकस कर रही है।
Davangere Sugar Company, Davangere Sugar share price, penny stock news, ethanol stock, sugar stock, bulk deal news, foreign fund investment, Craft Emerging Market Fund, small cap stock, penny stock under 5 rupees, ethanol blending policy, renewable energy stock, Karnataka sugar company, DSCL share news, ethanol business, stock market news, NSE penny stock, bulk deal stock, sugar sector stocks, multibagger penny stock#Bulk #Deal #क #बद #रपय #स #कम #वल #इस #पन #सटक #म #तज #वदश #फड #न #खरद #करड #शयर #डटलस1778915429












