Stock in Radar: ग्लास-लाइन उपकरणों के डिजाइन और निर्माण में अग्रणी कंपनी, स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Standard Engineering Technology Ltd) ने आज अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में Q4FY26 और पूरे FY26 के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं जिसके बाद स्टॉक रडार पर है। खबर लिखे जानें तक इस कंपनी का मार्केट कैप 2,674.19 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने Q4FY26 और पूरे FY26 में अब तक का सबसे बेहतर तिमाही और सालाना वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी ने बताया कि ये नंबर्स बेहतर कामकाज, ऑपरेशनल दक्षता में सुधार, लागत पर कंट्रोल, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसरों पर फोकस की वजह से आया है।
कंपनी ने यह भी बताया कि FY26 के दौरान उसने भविष्य की ग्रोथ को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए। कंपनी ने अपने बोर्ड और ग्लोबल लीडरशिप को मजबूत किया, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां बढ़ाईं और नई तकनीकों तक पहुंच का विस्तार किया।
Standard Engineering Q4FY26 Results
Q4FY26 में कंपनी की कुल आय 231 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 34.97% बढ़ी है। इस दौरान EBITDA 36 करोड़ रुपये रहा और इसमें 26% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट 21 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 26.33% ज्यादा है।
पूरे वित्त वर्ष FY26 की बात करें तो कंपनी की कुल आय 793 करोड़ रुपये रही, जिसमें 26.7% की सालाना बढ़ोतरी हुई। EBITDA बढ़कर 138 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट 83 करोड़ रुपये रहा। PAT में सालाना 20.61% की वृद्धि दर्ज की गई। कुल मिलाकर कंपनी ने आय और मुनाफे दोनों में मजबूत ग्रोथ दिखाई है।
Standard Engineering Share Price
आज दोपहर 3:08 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 2.47% या 3.40 रुपये गिरकर 134.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 2.13% या 2.92 रुपये टूटकर 134.09 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Standard Engineering Technology, Standard Engineering share price, Q4FY26 results, FY26 earnings, stock in radar, multibagger stock, engineering company stocks, glass lined equipment company, Indian stock market news, small cap stocks, profit growth stocks, EBITDA growth, net profit rise, BSE stocks, NSE stocks, stock market updates, manufacturing sector stocks, emerging engineering company, quarterly results, business growth news#समल #कप #कपन #न #दरज #कय #मजबत #Q4FY26 #रजलट #रडर #पर #शयर #आपक #दव #ह1778952100












