\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

DDA Karmayogi Awaas Yojana: दिल्ली में अपना घर लेने का सपना देख रही सरकारी कर्माचारियों के लिए DDA काफी अच्छा मौका लेकर आया है। DDA ने अपने ‘कर्मयोगी आवास योजना 2025’ के तहत फ्लैटों की बुकिंग की समय-सीमा को बढ़ा दिया है। 

12 दिसंबर 2025 को लॉन्च किए गए इन 1168 फ्लैट्स के लिए अब लोग 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इन फ्लैट्स की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी।

सम्बंधित ख़बरें

इन फ्लैट्स पर आपको 25% तक की भारी छूट मिल रही है। यह योजना विशेष रूप से केंद्र सरकार, राज्य सरकार, PSU, सरकारी बैंक और अन्य स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए लाई गई है।

कहां बने हैं फ्लैट, कौन कर सकता है आवेदन?

ये सभी फ्लैट्स नरेला के पॉकेट-6, पॉकेट-9 और ए1-ए4 में स्थित हैं। योजना के तहत 1 BHK फ्लैट्स पूरी तरह से बिक चुके हैं।  लेकिन 2 BHK और 3 BHK के सीमित फ्लैट्स अभी भी उपलब्ध हैं। DDA का कहना है कि इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को दिल्ली में किफायती और आधुनिक आवास उपलब्ध कराना है।

कीमत और छूट

  • DDA ने इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत पर 25% छूट दी है
  • 2 BHK फ्लैट शुरुआती साइज लगभग 126 वर्ग मीटर के साथ इसकी कीमत ₹75.60 लाख रुपये है।
  • वहीं 3 BHK फ्लैट लगभग 164 वर्ग मीटर के साथ इसकी कीमत 1 करोड़ 6 लाख रुपये रखी गई है।

क्या हैं खास सुविधाएं?

इस योजना के तहत बने फ्लैट आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, इसमें आपको बड़ी बालकनी, खुली जगह, पर्याप्त पार्किंग सुविधा, कम्युनिटी सेंटर और क्लब हाउस की फैसेलिटी मिलेगी। साथ ही पूर्व सैनिकों की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। 

लोकेशन और कनेक्टिविटी की बात करें तो  यह यूईआर-II और GT करनाल रोड के पास, दिल्ली एयरपोर्ट से लगभग 40 मिनट दूरी पर स्थित है। नरेला तेजी  से दिल्ली के नए एजुकेशन और रेजिडेंशियल हब के रूप में विकसित हो  रहा है। इससे आने वाले वर्षों में यह सुविधाजनक साबित होगा।

पहले आओ, पहले पाओ आधार पर योजना

यह योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर शुरू की गई है, यानी आवेदन करने वालों को उपलब्धता के अनुसार मौका मिलेगा। इच्छुक लोग 31 मई 2026 तक केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर संपर्क किया जा सकता है।

DDA Karmayogi Awaas Yojana 2026, DDA affordable housing scheme Delhi, DDA 2 BHK flats in Narela, DDA 3 BHK flats booking 2026, DDA government employee housing scheme, Delhi government flats with 25 percent discount, DDA ready to move flats Delhi, Narela DDA flats online booking, DDA Karmayogi Awaas Yojana last date, DDA flats for retired government employees, affordable flats in Delhi NCR 2026, DDA housing scheme for PSU employees, DDA flats near GT Karnal Road, DDA flats near UER II, DDA housing scheme apply online, Delhi affordable housing project, DDA premium apartments Narela, government housing scheme Delhi 2026, DDA flat booking news, DDA flats with modern amenities, 25 percent discount on DDA flats, DDA Narela pocket 6 flats, DDA Narela pocket 9 apartments, DDA A1 A4 housing scheme, best affordable flats in Delhi, Delhi housing scheme for bank employees, DDA first come first serve scheme, ready to move government flats Delhi, DDA residential project Narela, DDA online flat booking website#दलल #म #DDA #द #रह #ह #ससत #और #BHK #फलट #मई #ह #ऑफर #क #आखर #दन #चक #कर #पर #डटल1778977769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.