\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Best Gaming Phones under Rs 20,000: अगर आप ऑनलाइन गेम खेलने के शैकीन है और अपने लिए एक दमदार गेमिंग फोन खरीदे की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। 

इस आर्टिकल में बताए गए गेमिंग फोन आपको ₹20 हजार के बजट के अंदर मिलने वाले है। इसमें आपको लंबी बैट्ररी लाइफ, AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, कूलिंग सिस्टम जैसे कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं टाॅप-5 गेमिंग फोन और उनके प्राइस।

सम्बंधित ख़बरें

1. Realme P4x

रियलमी का P4x माॅडल MediaTek Dimensity 7400 Ultra दमदार प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 6GB/8GB रेम और 128GB/256GB का बड़ा स्टोरेज मिलता है। साथ ही 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा भी मिल जाती है। यह 6.72 इंच FHD+ LCD का डिस्पले और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें आपका गेमिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूथ रहने वाला है।  

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें आपकों 50MP डुअल रियर, 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।  7000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ यह हैंडसेट 5G सपोर्ट करता है। फोन में फास्ट कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है। इसकी कीमत की बात करें तो यह करीब ₹18 हजार है।

2. Moto G67 Power

मोटोरोला के फोन अपनी बिल्ड क्वालिटी और आज के टाइम में नए वेरिएंट, फीचर के लिए काफी पसंद किए जा रहे है। मोटोरोला के Moto G67 पावर में भी आपको कई पावरफुल फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर,  8GB RAM, 6.7 इंच FHD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और  50MP ट्रिपल रियर, 32MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। 

इसके बैट्री लाइफ की बात करे तो यह 7000mAh बैटरी बैकअप और 30W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसमें 128GB/256GB का स्टोरेज और 5G सपोर्ट मिलता है। इसकी  शुरुआती कीमत करीब ₹17 हजार से शुरू होती है।

3. POCO X7

पोको एक्स 7 फोन 6.67 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है जिसमें यूजर को नेक्स्ट लेवल गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। यह MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर, 8GB RAM, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 20MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। 

इसमें 5G सपोर्ट, 5500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंगर और 128GB/256GB स्टोरेज मिलता है। इसकी कीमत करीब ₹18 हजार से शुरू होती है। 

4. iQOO Z10x

यह फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 6GB/8GB RAM, 6.72 इंच FHD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। 

इसकी कीमत की बात करें यह करीब ₹13 हजार से शुरुआत होती है। इस प्राइज रेंज में यह फोन मार्केट कई दूसरे गेमिंग फोन को टक्कर दे रहा है। 5G सपोर्ट  के साथ यह फोन 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ कई वेरिएंट में आता है।

5. Moto Edge 60 Fusion

मोटोरोला का यह हैंडसेट काफी दमदार परफाॅर्मेंस, फास्ट चार्जर और बड़े स्टोरेज के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 8GB/12GB RAM, 6.67 इंच कर्व्ड P-OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जो गेमिंग फोन में काफी बेहतर माना जाता है। साथ ही 50MP ट्रिपल रियर, और 32MP फ्रंट का दमदार कैमरा मिलता है।   

गेमिंग के दौरान यह फोन जल्दी हीट भी नहीं करता।  इसमें 5G सपोर्ट के साथ 128GB/256GB स्टोरेज, 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 68W फास्ट चार्जिंग, 5500mAh बैटरी बैकअप के साथ आता है। इसकी कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू होती है।  

best gaming phones under 20000, best gaming smartphones under 20000 in india, top gaming phones under 20000, best budget gaming phones 2026, gaming mobiles under 20000 with best processor, best phones for bgmi under 20000, best gaming phones for pubg and free fire, mobile phones with 120hz display under 20000, best 5g gaming phones under 20000, phones with best battery backup for gaming, best gaming phones with cooling system, realme p4x gaming performance, moto g67 power gaming review, poco x7 gaming phone price, iqoo z10x gaming features, moto edge 60 fusion gaming review, best smartphones for heavy gaming, gaming phones with amoled display under 20000, best camera and gaming phone under 20000, smartphones with fast charging for gaming, best gaming phone with dimensity processor, best gaming phone with snapdragon processor, budget gaming smartphones with long battery life, top phones for esports gaming under 20000, gaming phones with high refresh rate display, best mobile for cod mobile and bgmi, affordable gaming phones in india, best smartphone deals under 20000, phones with best performance and storage under 20000#हजर #स #कम #म #बसट #गमग #फन #POCO #Moto #G67 #Power #समत #य #फन #दग #दमदर #परफरमस1779018145

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.