Vantara Creamery Ice cream: अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वंतारा ने अब प्रीमियम डेजर्ट मार्केट में भी एंट्री ले ली है। वन्यजीव बचाव और पुनर्वास प्रोजेक्ट पर काम करने वाली वंतारा ने अब Vantara Creamery नाम से आर्टिजनल आइसक्रीम ब्रांड को लॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ वंतारा ने वन्यजीव संरक्षण से आगे बढ़कर लाइफस्टाइल और फूड रिटेल सेक्टर में एंट्री कर ली है।
ब्रांड ने मुंबई के Jio World Drive में एक एक्सपीरियंस-आधारित आइसक्रीम ट्रक के जरिए शुरुआत की। बिजनेस टुडे ने कर्ली टेल्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा की यह ट्रक 9-10 मई और फिर 16-17 मई को विजिटर्स के लिए लगाया गया था।
भारतीय स्वादों पर फोकस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vantara Premium Ice Creams की कीमत 750 रुपये प्रति स्कूप से शुरू होती है। Vantara Creamery ने शुरुआत में 17 आर्टिजनल फ्लेवर पेश किए हैं, जिन्हें भारतीय स्वाद और पारंपरिक मिठाइयों से प्रेरित बताया गया है। इनमें Malai Kulfi, Guava Chilli, Filter Coffee, Lemon Sorbet और Kesar Peda जैसे फ्लेवर शामिल हैं।
ब्रांड के आधिकारिक Instagram पेज पर इन फ्लेवर्स को अलग अंदाज में पेश किया गया। पोस्ट में कहा गया कि Filter Coffee उनके लिए जो पूरी तरह जुनून के साथ जीते हैं, Lemon Sorbet उनके लिए जो शांत रहते हैं और Guava Chilli उनके लिए जो जिंदगी में तड़का पसंद करते हैं।
A2 Gir Cow Milk से तैयार आइसक्रीम
कंपनी का कहना है कि आइसक्रीम A2 Gir गाय के दूध से बनाई गई है, जिससे ज्यादा रिच टेक्सचर और क्रीमी टेस्ट मिलता है। प्रीमियम डेयरी इंग्रीडिएंट्स और भारतीय फ्लेवर कॉम्बिनेशन के जरिए Vantara Creamery तेजी से बढ़ते प्रीमियम आर्टिजनल डेजर्ट सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।
क्या है वंतारा प्रोजेक्ट?
अनंत अंबानी के नेतृत्व वाला वंतारा प्रोजेक्ट हाल के साल में भारत की सबसे चर्चित वन्यजीव पहल में शामिल रहा है। गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के भीतर फैला यह प्रोजेक्ट घायल, संकटग्रस्त और कैद में रखे गए जानवरों के बचाव, इलाज और पुनर्वास पर काम करता है।
करीब 3,000 से 3,500 एकड़ में फैले इस सेंटर में 2,000 से ज्यादा प्रजातियों के 1.5 लाख से अधिक जानवरों की देखभाल होने का दावा किया जाता है।
Vantara Creamery, Vantara ice cream, Anant Ambani, premium ice cream brand, artisanal ice cream India, Rs 750 ice cream, luxury dessert brand, Vantara project, A2 Gir cow milk ice cream, Indian flavour ice cream, premium dessert market, Vantara launch, Jio World Drive, luxury ice cream India, gourmet ice cream, Anant Ambani business, Vantara Mumbai launch, premium food brand, Malai Kulfi ice cream, Guava Chilli ice cream#म #आइसकरम #क #सरफ #एक #सकप #जनए #अनत #अबन #क #नए #बरड #039वतर #करमर039 #म #ऐस #कय #ह #खस1779456560












