\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Paytm block deal today: फिनटेक कंपनी Paytm की पेरेंट कंपनी One 97 Communications का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। बिजनेस टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक करीब 963.60 करोड़ रुपये यानी 10 करोड़ डॉलर के Paytm शेयरों की ब्लॉक डील होने की संभावना है। यह डील 1,120.65 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर हो सकता है, जो गुरुवार के बंद भाव 1,155.30 रुपये से करीब 2.99 फीसदी कम है।

सूत्रों ने बिजनेस टुडे को बताया कि ब्लॉक डील के जरिए करीब 86 लाख शेयरों का ट्रांजैक्शन हो सकता है। यह कंपनी के कुल बकाया शेयरों का लगभग 1.3 फीसदी हिस्सा है। यह सौदा भारतीय शेयर बाजारों के स्क्रीन-बेस्ड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर एक या एक से ज्यादा ट्रांजैक्शन के जरिए किया जाएगा।

Paytm Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 09:19 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 2.60% या 30.05 रुपये टूटकर 1125.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.53% या 29.20 रुपये गिरकर 1,126.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

किन निवेशकों की हिस्सेदारी बिकेगी?

इस ब्लॉक डील में Saif III Mauritius Company Limited, Saif Partners India IV Limited और Elevation Capital V Limited जैसे मौजूदा शेयरधारक हिस्सेदारी बेच सकते हैं। वहीं, Citigroup Global Markets India Private Limited को इस डील का प्लेसमेंट एजेंट बताया जा रहा है।

मार्च तिमाही के बाद बढ़ा भरोसा

यह ब्लॉक डील ऐसे समय आ रही है जब Paytm ने मार्च तिमाही में स्थिर प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी की मजबूत ग्रोथ ने PIDF बंद होने और लंबित UPI इंसेंटिव्स के असर को काफी हद तक संतुलित किया।

JM Financial के मुताबिक, कंपनी की रिपोर्टेड रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 18 फीसदी रही। ब्रोकरेज का कहना है कि पेमेंट GMV में मजबूत बढ़त, बेहतर पेमेंट प्रोसेसिंग मार्जिन और फाइनेंशियल सर्विसेज कारोबार के विस्तार से कंपनी की बुनियादी ग्रोथ मजबूत बनी हुई है।

ब्रोकरेज ने कहा कि अगले 4-5 साल में योगदान मार्जिन 56-57 फीसदी के दायरे में रह सकता है, लेकिन AI आधारित ऑपरेटिंग लीवरेज से EBITDA मार्जिन में सुधार संभव है। JM Financial ने इस महीने की शुरुआत में Paytm पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखते हुए मार्च 2027 के लिए 1,490 रुपये का टारगेट दिया था।

वहीं, MOFSL ने कहा कि Paytm लगातार टिकाऊ मुनाफे की दिशा में आगे बढ़ रही है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी PIDF से जुड़े 30-40 फीसदी अतिरिक्त खर्च को पहले ही संभाल चुकी है और आगे इसका बड़ा हिस्सा ऑफसेट करने की योजना है। हालांकि, MOFSL ने 7 मई को शेयर पर ‘Neutral’ रेटिंग और 1,300 रुपये का लक्ष्य बनाए रखा था।

Paytm block deal, Paytm shares, One 97 Communications, Paytm share price, Paytm stock news, Paytm latest news, Paytm investors, Paytm block deal today, Paytm stock fall, Saif Partners Paytm, Elevation Capital Paytm, Citigroup Global Markets India, Paytm Q4 results, Paytm share target, Paytm news today, fintech company Paytm, Paytm market news, Paytm stock update, Paytm business news, Paytm share latest update#Paytm #म #करड #क #बलक #डल #स #हलचल #शयर #टट #चक #कर #डटलस1779463870

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.