OTT Release this Week: इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कोर्टरूम ड्रामा, फैमिली कॉमेडी, रियलिटी शो, सुपरहीरो मिस्ट्री और स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री तक हर तरह के कंटेट आपके वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए रिलीज हुए हैं। चलिए जानते हैं किस प्लेटफॉर्म पर क्या रिलीज हुआ है।
Cousins & Kalyanams (JioHotstar)
मलयालम फैमिली ड्रामा ‘Cousins & Kalyanams’ छह कजिन्स की कहानी दिखाती है, जो केरल के एक बड़े परिवार में साथ बड़े होते हैं। कहानी दो दशकों और सात शादियों के बीच रिश्तों, परंपराओं और परिवार की बदलती तस्वीर को दिखाती है।
Rafa (Netflix)
टेनिस स्टार Rafael Nadal के करियर के आखिरी दौर पर बनी चार एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘Rafa’ भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है। ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्ममेकर Zach Heinzerling द्वारा निर्देशित यह सीरीज नडाल की प्रोफेशनल और निजी जिंदगी दोनों पर फोकस करती है।
Jolly LLB 3 (JioHotstar)
‘Jolly LLB 3’ इस बार 2011 के भट्टा-पारसौल आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय कुमार अपने-अपने ‘जॉली’ किरदारों में आमने-सामने दिखाई देंगे। कहानी जमीन घोटाले, एक विधवा और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट से जुड़े कानूनी संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।
Calabasas Confidential (Netflix)
साउदर्न कैलिफोर्निया की अमीर जिंदगी और रिश्तों की उलझनों पर आधारित ‘Calabasas Confidential’ आठ एपिसोड की रियलिटी सीरीज है। दोस्तों, एक्स-पार्टनर्स और पुराने विवादों के बीच सीरीज में कई रहस्य और ड्रामा देखने को मिलेगा।
Propeller One-Way Night Coach (Apple TV)
1997 के लोकप्रिय बच्चों के नॉवेल पर आधारित यह फिल्म आठ साल के एविएशन प्रेमी जेफ और उसकी मां हेलेन की इमोशनल यात्रा को दिखाती है। ईस्ट कोस्ट से हॉलीवुड तक की फ्लाइट के दौरान दोनों की जिंदगी बदलने लगती है।
The Four Seasons सीजन 2 (Netflix)
‘The Four Seasons’ का दूसरा सीजन निक की मौत के बाद की कहानी से शुरू होता है। दोस्त अपने दुख और बदलते रिश्तों के बीच फिर एक छुट्टी पर साथ आते हैं। सीरीज में दोस्ती, दुख और नई शुरुआत की कहानी दिखाई गई है।
ott releases this week, new ott releases india, netflix new releases, jiohotstar new movies, ott web series 2026, jolly llb 3 ott release, rafa netflix documentary, rafael nadal documentary, cousins and kalyanams, calabasas confidential netflix, apple tv new movies, the four seasons season 2, latest ott shows, weekend binge watch, courtroom drama movies, family comedy series, sports documentary ott, reality shows netflix, new web series this week, ott platform releases, trending ott content, akshay kumar jolly llb 3, arshad warsi movies, netflix india series, jiohotstar movies, apple tv releases 2026, ott entertainment news, latest web series india, weekend ott guide, must watch ott releases#Jolly #LLB #Rafa #सहत #य #फलम #और #वब #सरज #ओटट #पर #हई #रलज #चक #कर #लसट1780271721












