Wipro BuyBack: विप्रो लिमिटेड ने अपने 15,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक की तारीखों और पात्र शेयरधारकों के लिए एंटाइटलमेंट रेशियो का ऐलान कर दिया है। कंपनी का बायबैक ऑफर 11 जून 2026 से खुलेगा और 17 जून 2026 को बंद होगा। इस दौरान पात्र निवेशक अपने शेयर 250 रुपये प्रति शेयर के तय बायबैक वैल्यू पर कंपनी को सौंप सकेंगे।
आज सुबह 10:50 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.28% या 0.50 रुपये चढ़कर 182.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 0.26% या 0.47 रुपये चढ़कर 182.23 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी ने छोटे शेयरधारकों और जनरल कैटेगरी के निवेशकों के लिए अलग-अलग एंटाइटलमेंट रेशियो भी जारी किए हैं।
छोटे निवेशकों को ज्यादा हिस्सा
विप्रो के अनुसार, रिकॉर्ड डेट 5 जून 2026 तक छोटे शेयरधारक कैटेगरी में आने वाले निवेशकों को हर 56 शेयरों पर 11 शेयर बायबैक में टेंडर करने का अधिकार मिलेगा।
वहीं जनरल कैटेगरी के शेयरधारकों के लिए एंटाइटलमेंट रेशियो 197 शेयरों पर 10 शेयर तय किया गया है। इससे साफ है कि छोटे निवेशकों के लिए रिजर्व्ड कैटेगरी में बेहतर अवसर उपलब्ध कराया गया है।
17 जून तक जमा करने होंगे दस्तावेज
बायबैक के तहत 17 जून लास्ट डेट होगी, जब तक शेयरधारकों को टेंडर फॉर्म और अन्य जरूरी दस्तावेज रजिस्ट्रार के पास जमा कराने होंगे। जहां लागू हो, वहां फिजिकल शेयर सर्टिफिकेट भी जमा करने होंगे।
कंपनी के अनुसार, 19 जून तक टेंडर किए गए शेयरों का सत्यापन पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद 23 जून 2026 तक स्टॉक एक्सचेंजों को स्वीकृत और अस्वीकृत शेयरों की जानकारी भेजी जाएगी।
250 रुपये प्रति शेयर का बायबैक प्राइस
बायबैक ऑफर के तहत पात्र निवेशकों को प्रति पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर 250 रुपये कैश दिए जाएंगे। कंपनी अधिकतम 60 करोड़ इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी। इस तरह पूरे बायबैक का आकार 15,000 करोड़ रुपये होगा।
Wipro buyback, Wipro buyback 2026, Wipro share buyback, Wipro share price, Wipro entitlement ratio, Wipro buyback record date, Wipro buyback offer price, Wipro shareholders, Wipro stock news, share buyback India, buyback news, Wipro latest news, stock market news, IT stocks India, Wipro tender offer, Wipro buyback details, Wipro investors, NSE Wipro, BSE Wipro, Wipro buyback schedule#Wipro #share #buyback #इस #दन #खल #रह #ह #ऑफर #चक #कर #एटइटलमट #रशय #सहत #सभ #डटल1781072940












