Rekha Gupta on Modi government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजनीति में नया कीर्तिमान बनाते हुए देश के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 26 मई 2014 को मोदी पहली बार देश के पीएम बने थे और आज 10 जून 2026 को उनका पीएम के रूप में कार्यकाल 4399 दिन का हो गया है।
पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी के 12 साल तक पीएम के रूप में काम करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक आर्टिकल लिखते हुए कहा कि इस दौर की सबसे बड़ी उपलब्धि सरकार और आम नागरिक के बीच की दूरी कम होना है।
सीएम रेखा गुप्ता की आर्टिकल की शुरुआत दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला से हुई मुलाकात से होती है। महिला ने कहा कि पहले सरकार हमारे लिए सिर्फ खबरों में होती थी, अब हमारे घर तक पहुंचती है। आर्टिकल में इस टिप्पणी को पिछले 12 साल के बदलाव का प्रतीक बताया गया है।
योजनाओं से आगे बढ़कर जीवन में बदलाव
आर्टिकल में कहा गया है कि लोकतंत्र में किसी सरकार की सफलता केवल आंकड़ों से नहीं मापी जा सकती, बल्कि आम लोगों के विश्वास से उसकी पहचान बनती है। जब किसी गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है, किसी मां को इलाज की चिंता से राहत मिलती है या किसी महिला को धुएं वाले चूल्हे की जगह गैस कनेक्शन मिलता है, तब विकास केवल सरकारी योजना नहीं रह जाता बल्कि लोगों के जीवन का हिस्सा बन जाता है।
आर्टिकल के अनुसार, पिछले 12 साल में विकास को केवल शहरों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि गांवों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को भी मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया गया।
सीएम गुप्ता ने कहा कि 2014 से पहले योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में सालों लग जाते थे, लेकिन जनधन खाते, आधार और मोबाइल कनेक्टिविटी की त्रयी ने शासन व्यवस्था को सीधे नागरिकों से जोड़ दिया। इससे सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचने लगी और बिचौलियों की भूमिका कम हुई।
महिलाओं और युवाओं की बढ़ी भूमिका
आर्टिकल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को इस बदलाव का अहम हिस्सा बताया गया है। इसमें कहा गया है कि महिलाएं अब केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं हैं, बल्कि नेतृत्व, उद्यमिता और निर्णय प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ‘महिला विकास’ से ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ की ओर बढ़ने का उल्लेख भी किया गया है।
युवाओं के संदर्भ में Startup India, Skill India और Digital India जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इन कार्यक्रमों ने युवाओं को अवसर और आत्मविश्वास दोनों दिए हैं। आज का युवा केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला भी बन रहा है।
विकसित भारत 2047 का सपना
आर्टिकल में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक सपना बताया गया है। इसमें ऐसे भारत की कल्पना की गई है जो समृद्ध, आत्मनिर्भर और आधुनिक हो, लेकिन अपनी संस्कृति और मूल्यों से भी जुड़ा रहे।
Rekha Gupta on Modi government, narendra modi, PM Modi, PM Modi record, longest serving prime minister of India, Narendra Modi tenure, PM Modi 12 years, Modi government, Modi government achievements, Rekha Gupta, Rekha Gupta article, PM Modi achievements, developed India 2047, Viksit Bharat 2047, Modi leadership, BJP government, Narendra Modi news, Indian politics, governance reforms, direct benefit transfer, DBT, Jan Dhan Yojana, Aadhaar, Digital India, Startup India, Skill India, women empowerment, women led development, government schemes, welfare schemes, Modi era, India development, political news, BJP news, Delhi CM Rekha Gupta, PM Modi milestone, Narendra Modi latest news, India growth story, citizen centric governance, Modi 4399 days, Jawaharlal Nehru record, PM Modi breaks Nehru record, Indian prime minister record, Modi governance model, development politics, India transformation, economic development India, social welfare schemes, Modi government 2026, India news, political updates India#पहल #सरकर #खबर #म #थ #अब #घर #तक #पहचत #ह #पएम #मद #क #सल #पर #दलल #क #सएम #रख #गपत1781106040












