\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Google Pixel 11 Series: Google की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज, Pixel 11, अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन नई सीरीज को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इन रिपोर्ट्स से गूगल पिक्सल 11 सीरीज के लुक फीचर्स और इसके संभावित दामों का अंदाजा लगने लगा है

चार मॉडल के साथ आ सकती है नई Pixel सीरीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल इस बार चार नए फोन बाजार में ला सकता है जिनके नाम गूगल पिक्सल 11 और गूगल पिक्सल 11 प्रो और गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल और गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड हो सकते हैं। कंपनी के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि गूगल पिक्सल 11 सीरीज अगस्त 2026 में होने वाले कंपनी के बड़े समर इवेंट में लॉन्च की जा सकती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: फेकें नहीं, अब काम आएगा आपका पुराना फोन! गूगल का ये है बड़ा प्लान

भारत में कीमत की बात करें तो Pixel 11 के 256GB वेरिएंट की कीमत 79,990 रुपये से 84,999 रुपये तक हो सकती है। वहीं, Pixel 11 Pro की कीमत करीब 1,03,999 रुपये तक और Pixel 11 Pro XL की कीमत लगभग 1,19,999 रुपये तक जा सकती है। फोल्डेबल मॉडल Pixel 11 Pro Fold की कीमत करीब 1,72,999 रुपये तक रहने का अनुमान है।कीमतों में पिछले मॉडल्स की तुलना में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

डिजाइन में मामूली बदलाव, डिस्प्ले पर फोकस

Pixel 11 सीरीज का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल्स जैसा रह सकता है। हालांकि कैमरा मॉड्यूल में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में Pixel Glow नाम के नए लाइटिंग सिस्टम का भी जिक्र है, जो कैमरा बार के पीछे तक फैला हो सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Pixel 11 और Pixel 11 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन मिल सकती है, जबकि Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। तीनों मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकते हैं। Pixel 11 Pro Fold में 6.3 इंच की कवर स्क्रीन और 8 इंच का इनर डिस्प्ले मिलने की संभावना है।

Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी की उम्मीद

नई सीरीज में Google का इन-हाउस Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा। इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी चिप, अपग्रेडेड TPU और नया GXP इमेजिंग को-प्रोसेसर मिलने की चर्चा है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: नया MacBook Ultra हो सकता है लॉन्च! OLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है एप्पल का प्रीमियम लैपटॉप

रैम के मामले में Pixel 11 में 8GB और 12GB विकल्प मिल सकते हैं, जबकि Pro, Pro XL और Fold मॉडल 12GB और 16GB रैम के साथ आ सकते हैं। बैटरी कैपेसिटी Pixel 11 में 4,840mAh, Pixel 11 Pro में 4,707mAh, Pixel 11 Pro XL में 5,000mAh और Pixel 11 Pro Fold में 4,658mAh रहने की उम्मीद है।

कैसा हो सकता है कैमरा?

कैमरे को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pixel 11 सीरीज में 50MP का मुख्य कैमरा बरकरार रख सकता है। इस बार कंपनी कैमरा हार्डवेयर में बड़े बदलाव की बजाय सॉफ्टवेयर और AI आधारित फीचर्स को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकती है। कंपनी टेम्परेचर सेंसर को हटाकर नई लाइटिंग तकनीक शामिल कर सकती है।

Google Pixel 11 Series, Pixel 11 India Price, Pixel 11 Launch Date, Google Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold, Tensor G6 Chip, Google Smartphone Launch, Pixel 11 Features, Pixel 11 Specifications, Pixel 11 Camera, Pixel 11 Battery, Google Pixel 2026, Foldable Smartphone, Android Flagship Phone#गगल #पकसल #सरज #जलद #हग #लनच #जनए #इसक #कमत #और #फचरस1781604479

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.