\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

SBI Card का शेयर इस समय निवेशकों को चौंका रहा है। एक तरफ कंपनी की इनकम और मुनाफा दोनों बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ शेयर लगातार दबाव में है और कई साल के निचले स्तरों पर पहुंच गया है।

बिजनेस टुडे के शो Market Opening में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए MOFSL के अर्पित बेरीवाल ने कहा कि SBI Card अभी भी करेक्शन फेज में बना हुआ है। उनके मुताबिक कोविड के बाद शेयर ने लगभग 600 रुपये के स्तर से चढ़कर 2021 के मध्य तक करीब 1,050 रुपये का स्तर छुआ था लेकिन उसके बाद से यह टिकाऊ तेजी नहीं दिखा।

अर्पित वर्मा ने कहा कि मंथली चार्ट पर शेयर का लगातार ‘लोअर हाई और लोअर लो’ का पैटर्न बना हुआ है जो कमजोर ट्रेंड का संकेत माना जाता है, जहां बिकवाली करने वाले निवेशकों का दबदबा बना रहता है।

निवेशकों को क्या सलाह?

अर्पित वर्मा के अनुसार फिलहाल 630 से 640 रुपये का दायरा सबसे बड़ा रजिस्टेंस है। उनका कहना है कि जब तक शेयर इस स्तर के ऊपर निर्णायक रूप से बंद नहीं होता, तब तक नई खरीदारी से बचना बेहतर रहेगा।

उनके मुताबिक 640 रुपये के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट ही यह संकेत देगा कि शेयर मीडियम टर्म की कमजोरी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। इसके बिना तकनीकी तस्वीर कमजोर बनी रहेगी।

एक्सपर्ट ने कहा कि SBI Card की स्थिति यह दिखाती है कि मजबूत वित्तीय प्रदर्शन हमेशा शेयर कीमतों में तेजी की गारंटी नहीं देता। बाजार फिलहाल कंपनी की मौजूदा कमाई से ज्यादा भविष्य की ग्रोथ और री-रेटिंग की संभावनाओं का आकलन कर रहा है।

ऐसे में शेयर अभी निवेशकों की वॉचलिस्ट में जरूर रह सकता है, लेकिन तकनीकी संकेतों के आधार पर इसे मजबूत विश्वास वाला दांव मानने से पहले बाजार को कुछ और सकारात्मक संकेतों का इंतजार है।

SBI Card, SBI Card share price, SBI Card stock, SBI Cards and Payment Services, SBI Card stock analysis, SBI Card latest news, SBI Card share news, stock market news, share market news, credit card stocks India, financial services stocks, fintech stocks India, SBI Card target price, SBI Card resistance level, SBI Card breakout, SBI Card technical analysis, SBI Card correction phase, banking and financial stocks, Indian stock market, stock market update, share market update, investment news, stock recommendations, expert stock picks, MOFSL, Motilal Oswal Financial Services, Arpit Beriwal, stocks to watch, NSE stocks, BSE stocks, stock market Hindi news, share market Hindi news, long term investment stocks, growth stocks India, stock market trends, technical chart analysis, breakout stocks, stock market outlook, equity market news, Indian equities, financial sector stocks, stock tips today, trading ideas India, market opening, stock price analysis, support and resistance levels, SBI Card investors, market expert view, stock market updates, share market investment, financial stocks India, stock market today, SBI Card earnings, SBI Card profit growth, stock correction news, undervalued stocks India, credit card business India, financial services sector news#मलटईयर #ल #पर #SBI #Card #क #शयर #एकसपरट #न #बतय #कस #सतर #क #ऊपर #बनग #खरदर #क #मक1781648439

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.