\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Mutual Fund: अगर आप पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले हैं तो आपके लिए यह खबर काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। बिजनेस टुडे के एक शो में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए Value Research के सीईओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करने वालों के लिए सबसे बड़ी गलती सही समय का इंतजार करना हो सकती है।

बाजार के उतार-चढ़ाव, संभावित करेक्शन या ‘सबसे बेहतर’ फंड की तलाश में कई निवेशक शुरुआत ही नहीं कर पाते। एक्सपर्ट ने कहा कि निवेश में सफलता का पहला नियम है- जल्दी शुरुआत करना और लगातार बने रहना।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: बाजार के उतार-चढ़ाव में भी हाइब्रिड फंड देता है स्थिरता! जानिए क्या सच में है ये रिस्क फ्री

Value Research के सीईओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 20 और 30 की उम्र के युवा कमाई शुरू करते ही निवेश की आदत डालें, क्योंकि लंबी अवधि में समय का फायदा किसी भी मार्केट टाइमिंग से ज्यादा अहम होता है।

सही समय का इंतजार नहीं, SIP की शुरुआत जरूरी

एक्सपर्ट के अनुसार, हर महीने 5,000 से 10,000 रुपये बचाने वाले निवेशकों को बाजार में अगले करेक्शन या गिरावट का इंतजार नहीं करना चाहिए। उनकी सलाह है कि निवेशक छोटे कदम से शुरुआत करें और SIP के जरिए निवेश जारी रखें।

शुरुआत में इन फंड्स में लगा सकते हैं पैसा

एक्सपर्ट ने स्मॉल-कैप फंड, इंडेक्स फंड और फ्लेक्सी-कैप फंड को शुरुआती ऑप्शन के लिए बेहतर बनाया है। हालांकि धीरेंद्र कुमार ने किसी एक खास फंड को नहीं चुना है बल्कि निवेश की आदत विकसित करने पर जोर दिया। एक्सपर्ट का मानना है कि कम से कम एक साल तक रोजाना बाजार की चाल देखने या रिटर्न को लेकर चिंता करने से बचना चाहिए।

देर से शुरुआत करने वालों के लिए अलग सलाह

उन निवेशकों के लिए जो 30 के दशक के अंत या 40 की उम्र में पहली बार इक्विटी निवेश पर विचार कर रहे हैं और अब तक फिक्स्ड डिपॉजिट, रिकरिंग डिपॉजिट या पीएफ जैसे ऑप्शन तक सीमित रहे हैं, एक्सपर्ट ने ऐसे निवेशकों के लिए अधिक संतुलित दृष्टिकोण सुझाया है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: बाजार गिरने पर भी कम हो सकता है नुकसान! जानिए Balanced Advantage Fund के फायदे और नुकसान

एक्सपर्ट ने कहा कि ऐसे निवेशक अक्सर शेयर बाजार के जोखिम से डरते हैं। इसलिए उनके लिए एग्रेसिव हाइब्रिड फंड बेहतर शुरुआती विकल्प हो सकते हैं। इनमें इक्विटी और डेट दोनों का मिश्रण होता है, जिससे जोखिम कंट्रोल रहता है और निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ सहज हो पाते हैं।

first time mutual fund investment, mutual fund investment tips for beginners, SIP investment for beginners, best mutual funds for first time investors, how to start SIP in mutual fund, mutual fund investment mistakes, Dhirendra Kumar mutual fund advice, Value Research mutual fund tips, should I wait for market correction before investing, SIP vs lump sum investment, flexi cap fund for beginners, index fund for new investors, small cap fund investment guide, aggressive hybrid fund for beginners, mutual fund SIP strategy, long term wealth creation through SIP, mutual fund investment in your 20s, investment tips for young investors, how to start investing in mutual funds, best SIP plans for beginners, equity mutual fund for first time investors, market timing vs SIP investing, mutual fund portfolio for beginners, investment planning for salaried employees, financial planning with mutual funds, mutual fund expert advice India, benefits of starting SIP early, beginner guide to mutual fund investing, wealth creation through mutual funds, mutual fund news Hindi#मयचअल #फड #म #नए #नवशक #करत #ह #य #सबस #बड #गलत #एकसपरट #स #जनए #कय #ह #सह #तरक1781717970

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.