\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple आने वाले समय में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा सकती है। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने संकेत दिए हैं कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण यह कदम उठाना पड़ सकता है।

Wall Street Journal को दिए इंटरव्यू में एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि कंपनी ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ कम रखने की कोशिश कर रही है, लेकिन मौजूदा हालात में बढ़ती लागत को लंबे समय तक संभालना आसान नहीं है। 

दरअसल, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से दुनिया भर में डेटा सेंटरों की मांग तेजी से बढ़ी है। इन डेटा सेंटरों में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसका सीधा असर Apple जैसी कंपनियों पर पड़ रहा है, जो अपने iPhone, iPad और MacBook जैसे प्रोडक्ट्स में इन्हीं चिप्स का इस्तेमाल करती हैं।

टिम कुक ने बताया कि फिलहाल सबसे ज्यादा दबाव DRAM मेमोरी बाजार में है। AI सर्वरों में हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) की भारी मांग के कारण आम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के लिए मेमोरी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में मेमोरी बनाने वाली कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं।

कब से महंगे होंगे प्रोडक्ट्स?

हालांकि Apple ने अभी यह साफ नहीं किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी कब होगी, कितनी होगी और किन प्रोडक्ट्स पर इसका असर पड़ेगा। लेकिन टिम कुक के बयान से यह संकेत जरूर मिला है कि आने वाले महीनों में Apple के कुछ प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं।

इस बीच बाजार की नजर सितंबर में होने वाले Apple के बड़े लॉन्च इवेंट पर टिकी हुई है। कंपनी अपने पहले फोल्डेबल iPhone के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि संभावित कीमत बढ़ोतरी का असर इन नए डिवाइसों पर पड़ेगा या नहीं।

चीन की मेमोरी और स्टोरेज कंपनियों से सप्लाई लेने के सवाल पर टिम कुक ने कहा कि कंपनी सभी ऑप्शन पर विचार कर रही है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि Apple अपनी मजबूत वित्तीय स्थिति का इस्तेमाल मेमोरी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने के लिए कर सकता है, लेकिन कंपनी खुद चिप बनाने की फैक्ट्री लगाने की योजना नहीं बना रही है।

Apple price hike, Apple products price increase, iPhone price hike, Tim Cook statement, Apple latest news, iPhone news, Apple iPad price, MacBook price increase, AI demand impact, memory chip prices, Apple stock news, Apple products cost, iPhone 18 Pro, Apple foldable iPhone, technology news Hindi, Apple users news, AI chip demand, Apple CEO news, gadget news, iPhone latest update#Apple #यजरस #क #लग #सकत #ह #बड #झटक #जलद #महग #ह #सकत #ह #iPhone #iPad #और #MacBook1781802336

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.