\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Jio IPO: रिलायंस के 49वें AGM में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने जियो के आईपीओ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि Jio Platforms के बोर्ड ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है और इसे आज ही सेबी के पास दाखिल किया जाएगा।

उन्होंने इसे अपने, रिलायंस परिवार और लाखों शेयरधारकों के लिए भावुक पल बताया। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस और उसके निवेशकों के बीच भरोसे, सम्मान और साझा विकास का एक विशेष रिश्ता है, जिसकी नींव धीरूभाई अंबानी ने रखी थी।

उन्होंने बताया कि आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी जियो आईपीओ प्रोसेस का नेतृत्व कर रहे हैं और भविष्य में वैल्यू क्रिएशन के नए अवसरों को आगे बढ़ाएंगे।

अंबानी ने कहा कि जियो की लिस्टिंग दुनिया को दिखाएगी कि भारत वैश्विक स्तर की टेक्नोलॉजी कंपनियां बनाने में सक्षम है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जियो का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। उनके अनुसार, जियो आईपीओ इस साल का सबसे बड़ा वैल्यू क्रिएशन माइलस्टोन होगा, जो रिलायंस के शेयरधारकों के लिए बड़ी वैल्यू अनलॉक करेगा और नए निवेशकों को भी आकर्षक निवेश का अवसर देगा।

एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत को सिर्फ दूसरे देशों द्वारा बनाई गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपभोक्ता बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे AI का निर्माता, उपयोगकर्ता और वैश्विक नेता बनना चाहिए।

इसी सोच के तहत रिलायंस ने पिछले साल Reliance Intelligence को अपने नए ग्रोथ इंजन के रूप में पेश किया था। उन्होंने कहा कि जियो की सफलता हजारों युवा भारतीय इंजीनियरों की मेहनत, नवाचार और समर्पण का परिणाम है। जियो से पहले माना जाता था कि भारत केवल विदेशों से तकनीक आयात कर सकता है, लेकिन भारतीय इंजीनियरों ने इस सोच को बदल दिया। आज जियो सिर्फ तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर रहा, बल्कि खुद नई और मौलिक तकनीक विकसित कर रहा है। अंबानी के अनुसार, यही क्षमता भारत को भविष्य में AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल कर सकती है।

कितना हो सकता है वैल्यूएशन?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Reliance Jio Infocomm अपने अनुमानित 4 अरब डॉलर के IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल करने की तैयारी में है। हालांकि पिछले साल शेयरधारकों को दी गई पहली छमाही 2026 की समयसीमा पूरी नहीं हो सकी।

100% फ्रेश इश्यू हो सकता है IPO

रिपोर्ट्स के अनुसार, Jio का प्रस्तावित IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू हो सकता है। मार्च 2026 में कंपनी ने ऑफर फॉर सेल (OFS) मॉडल से दूरी बना ली थी। यदि ऐसा होता है तो IPO से जुटाई गई रकम सीधे Jio के पास जाएगी, जिसका इस्तेमाल कर्ज घटाने, AI इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्क विस्तार जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है।

Jio IPO, Jio IPO DRHP, Jio IPO SEBI filing, Reliance AGM 2026, Mukesh Ambani Jio IPO, Jio Platforms IPO, Reliance Industries news, Jio listing news, Jio share price, Reliance shareholder value, Akash Ambani Jio IPO, Isha Ambani Jio IPO, Anant Ambani Jio IPO, India technology company, Reliance Intelligence, Mukesh Ambani AI vision, AI in India, India AI leadership, Jio technology innovation, Indian tech companies, Reliance AI strategy, Jio future growth, Reliance latest announcement, stock market news India, IPO news India, telecom sector news, digital India growth, Jio valuation, Reliance business news, Indian stock market updates, technology sector India, AI investment India, Jio Platforms latest news, Reliance annual general meeting, business news India, Mukesh Ambani latest speech, Jio growth strategy, India digital economy, AI innovation India, Reliance shareholders news#Jio #IPO #क #ऐलन #आज #SEBI #क #पस #कपन #दखल #करग #DRHP #चक #कर #डटलस1781871845

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.