1 जुलाई से देशभर में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। एलपीजी, पेट्रोल-डीजल, आधार, क्रेडिट कार्ड, रेलवे, ITR, पासपोर्ट और कारों की कीमतों से जुड़े कई बड़े बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे।
जहां एलपीजी से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है और कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लगी पाबंदियां भी हटाई जाएंगी। ऐसे में आइए जानते हैं 1 जुलाई से कौन-कौन से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं और उनका आप पर क्या असर पड़ सकता है।
1. एलपीजी कनेक्शन के नियम बदले
केंद्र सरकार ने जिन लोगों के पास LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें 30 जून तक एक LPG कनेक्शन सरेंडर करने का समय दिया था। अब 1 जुलाई से ऐसे लोग नया LPG बुक नहीं कर पाएंगे।
इसके अलावा जिन लोगों ने KYC पूरी नहीं कराई है, उन्हें भी गैस मिलने में दिक्कत आ सकती है। हालांकि, सरकार बुकिंग के नियमों में कुछ राहत दे सकती है।
2. एलपीजी के दाम में मिल सकती है राहत
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और होर्मुज के रास्ते तेल की सप्लाई फिर सामान्य होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार LPG सिलेंडर की कीमतों में राहत दे सकती है। इससे घरेलू और कमर्शियल दोनों उपभोक्ताओं को फायदा मिल सकता है।
3. आधार कार्ड अपडेट हुआ आसान
UIDAI ने आधार कार्ड में ईमेल अपडेट करने की नई सुविधा शुरू की है। अब 1 जुलाई से आधार ऐप के जरिए ईमेल फ्री में अपडेट कराया जा सकेगा। पहले इसके लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था।
4. रेलवे के नियम होंगे सख्त
रेलवे में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर जुर्माना बढ़ाने की तैयारी है। इसके अलावा रेलवे परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी नियम सख्त किए जा रहे हैं। सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और इसे जल्द लागू किया जा सकता है।
5. ITR भरने की आखिरी तारीख
ITR-1 और ITR-2 भरने वाले लोगों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 का आयकर रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। अगर आप इस तारीख तक ITR नहीं भरते हैं, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ टैक्स सुविधाओं का फायदा भी नहीं मिल पाएगा।
6. पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा
अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने 1 जुलाई से सामान्य और तत्काल दोनों तरह के पासपोर्ट की सर्विस फीस बढ़ा दी है।
7. क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
SBI Card ने चुनिंदा PhonePe SBI क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियम बदल दिए हैं। अब कई तरह के ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे और नई लिमिट भी लागू होगी। वहीं HDFC क्रेडिट कार्ड धारकों को हर कैलेंडर क्वार्टर में तीन बार फ्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा तभी मिलेगी, जब उन्होंने पिछले क्वार्टर में कम से कम 60,000 रुपये खर्च किए होंगे।
8. कारें हो सकती हैं महंगी
1 जुलाई से कई ऑटो कंपनियां अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। किआ मोटर्स ने अपनी कारों के दाम 2 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं टाटा मोटर्स भी अपने पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक मॉडल्स की कीमतों में 1.5 फीसदी तक बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है।
9. पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद पर लगी अस्थायी पाबंदियां हटा दी हैं। अब ट्रांसपोर्ट कंपनियां, फैक्ट्रियां, इंडस्ट्री और दूसरे बड़े कारोबारी पहले की तरह खुदरा पेट्रोल पंपों से फ्यूल खरीद सकेंगे।
10. दिल्ली में नई EV पॉलिसी
दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई EV पॉलिसी लागू करने जा रही है। यह पॉलिसी 1 जुलाई से लागू हो सकती है। इसके तहत अगले चार साल में करीब 15,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है, ताकि राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ाया जा सके।
1 July Rules Change 2026, July 1 New Rules India, New Rules From July 2026, LPG Rules July 2026, LPG Connection New Rules, LPG Price Update, Aadhaar Update July 2026, UIDAI Aadhaar Email Update, Railway Rules July 2026, Indian Railways New Rules, ITR Last Date 2026, Income Tax Return 2026, Passport Fee Hike 2026, SBI Credit Card New Rules, HDFC Credit Card Lounge Rules, Kia Car Price Hike, Tata Motors Price Hike, Petrol Diesel Rules July 2026, Fuel Purchase Rules India, Delhi EV Policy 2026, EV Policy Delhi, July 2026 Financial Changes, India July Updates, New Government Rules India, July 1 Important Changes, Business News Hindi, Hindi News, Personal Finance India, Daily Life Rules India, July 2026 Updates#पटरल #LPG #स #आधर #तक #जलई #स #बदल #रह #बड #नयम #आपक #जब #पर #पडग #सध #असर1782854431












