Uber Ride Safety Features: Uber से सफर करने वाले यूजर्स और ड्राइवरों के लिए ऐप में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इनसे राइड के दौरान सुरक्षा को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि अब Uber ऐप में ऐसा फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे सफर के दौरान जरूरत पड़ने पर ड्राइवर अपने फोन से खास रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।
सफर में सेफ्टी के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग और एम्बुलेंस मदद
Uber ने राइडर और ड्राइवर की सेफ्टी के लिए दो नए फीचर जोड़े हैं। अब अगर किसी राइड के दौरान ड्राइवर को असुरक्षित महसूस होता है, तो वह Uber ऐप के अंदर ही अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। यह वीडियो सुरक्षित रहेगा और इसे कोई सीधे नहीं देख पाएगा। जरूरत पड़ने पर ड्राइवर इसे अपनी शिकायत के साथ जमा कर सकेगा। इसके अलावा, Uber ने Dial 4242 के साथ एम्बुलेंस मदद का फीचर भी जोड़ा है। अगर राइड के दौरान कोई हादसा होता है, तो राइडर या ड्राइवर Uber की 24×7 Safety Line के जरिए एम्बुलेंस मदद मांग सकेंगे।
गाड़ी चलते समय टाइपिंग पर रोक
Uber ने ड्राइवर ऐप में Don’t Type & Drive फीचर भी जोड़ा है। इसके तहत गाड़ी चलने के दौरान ड्राइवर ऐप में मैनुअल टाइपिंग नहीं कर सकेंगे। अगर ड्राइवर को मैसेज का जवाब देना है, तो पहले गाड़ी को सुरक्षित जगह रोकना होगा।
इससे गाड़ी चलाते समय ड्राइवर का ध्यान नहीं भटकेगा और सफर ज्यादा सुरक्षित होगा।
अब राइडर खुद सेट कर सकेंगे PIN
Uber ने Set Your Own PIN फीचर भी शुरू किया है। इसके जरिए राइडर अपनी राइड वेरिफिकेशन PIN खुद बना और मैनेज कर सकेंगे। इससे यह पक्का करने में मदद मिलेगी कि यूजर सही गाड़ी में ही बैठ रहा है।
Uber के सेफ्टी फीचर्स की सेंट्रल रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्टर ने की तारीफ
सेंट्रल रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने Uber के नए सेफ्टी फीचर्स की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी की मदद से सड़क पर सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है। Uber का कहना है कि वह आगे भी राइडर और ड्राइवर की सेफ्टी के लिए नए फीचर्स और पार्टनरशिप पर काम करती रहेगी।
Uber safety features, Uber Record My Ride, Uber video recording feature, Uber driver safety, Uber rider safety, Uber ambulance assistance, Uber Dial 4242, Uber 24×7 safety line, Uber emergency support, Uber Dont Type And Drive, Uber driver app update, Uber ride verification PIN, Uber Set Your Own PIN, Uber new safety features, Uber app update, Uber India safety update, Uber road safety, Uber ride safety features, Uber driver video recording, Uber ambulance help, Uber new feature India, Uber safety tools, Uber passenger safety, Uber driver protection, Uber app new update, Nitin Gadkari Uber safety, Uber safety technology, ride hailing safety features, cab safety features, Uber India news#Uber #यजरस #क #लए #बड #खशखबर #अब #रइड #क #दरन #मलग #य #नई #सरकष #सवधए1782865524












