\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Mutual Funds: अगर आपके पास कुछ महीनों के लिए पैसा है और आप उसे बैंक सेविंग अकाउंट में रखने की बजाय थोड़ा बेहतर रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो Liquid Fund और Ultra Short Duration Fund दो अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। दोनों ही डेट म्यूचुअल फंड की कैटेगरी में आते हैं और अन्य फंड्स की तुलना में कम जोखिम वाले माने जाते हैं। लेकिन निवेश की अवधि, रिटर्न और जोखिम के मामले में दोनों में कुछ अहम अंतर हैं।

क्या होता है Liquid Fund?

लिक्विड फंड ऐसे डेट म्यूचुअल फंड होते हैं, जो 91 दिनों तक की मैच्योरिटी वाले सरकारी बॉन्ड, ट्रेजरी बिल, कमर्शियल पेपर और अन्य शॉर्ट-टर्म डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: किन निवेशकों के लिए है कमोडिटी फंड? जानिए आपके पोर्टफोलियो में कितना होना चाहिए इसका हिस्सा

अगर आपको कुछ दिनों या 2-3 महीनों के लिए पैसा निवेश करना है, तो लिक्विड फंड एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसमें पैसा जल्दी निकाला जा सकता है और बाजार में उतार-चढ़ाव का असर भी कम होता है।

क्या होता है Ultra Short Duration Fund?

अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड भी डेट म्यूचुअल फंड होते हैं, लेकिन ये 3 से 6 महीने की औसत अवधि वाले डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं।

अगर आपका निवेश का लक्ष्य 3 महीने से लेकर करीब 6-12 महीने तक का है, तो यह फंड लिक्विड फंड की तुलना में थोड़ा बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखता है। हालांकि, इसकी वजह से इसमें जोखिम भी थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

दोनों में क्या है सबसे बड़ा अंतर?

सबसे बड़ा अंतर निवेश की अवधि का है। लिक्विड फंड बहुत कम समय के लिए बनाए गए हैं, जबकि अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड थोड़ी लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बेहतर माने जाते हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: आपको भी लगता है सही म्यूचुअल फंड चुनना मुश्किल? ये ऑप्शन हो सकता है बेस्ट

रिटर्न की बात करें तो लिक्विड फंड आमतौर पर स्थिर और कम उतार-चढ़ाव वाले होते हैं। वहीं, अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड में थोड़ा अधिक रिटर्न मिलने की संभावना रहती है, लेकिन ब्याज दरों में बदलाव का असर इन पर थोड़ा ज्यादा पड़ सकता है।

किस निवेशक के लिए कौन सा फंड सही?

अगर आपको कुछ दिनों या 2-3 महीने में पैसों की जरूरत पड़ सकती है, तो लिक्विड फंड ज्यादा अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं, अगर आपका पैसा 6 महीने या उससे अधिक समय तक निवेश में रह सकता है और आप थोड़ा बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड अच्छा हो सकता है।

Liquid Fund vs Ultra Short Duration Fund, Liquid Fund in Hindi, Ultra Short Duration Fund in Hindi, Liquid Fund or Ultra Short Duration Fund which is better, Best Mutual Fund for Short Term Investment, Short Term Investment Options India, Debt Mutual Funds in Hindi, Liquid Fund Benefits, Ultra Short Duration Fund Benefits, Difference Between Liquid Fund and Ultra Short Duration Fund, Low Risk Mutual Funds India, Best Debt Mutual Funds for 6 Months, Where to Invest Money for 3 Months, Mutual Fund Investment Tips Hindi, Short Duration Debt Funds, Safe Investment Options in India, Liquid Fund Returns, Ultra Short Duration Fund Returns, Mutual Fund News Hindi, Debt Fund Investment Guide#Liquid #Fund #Ultra #Short #Duration #Fund #कम #समय #क #नवश #क #लए #कन #बहतर #जनए #दन #म #अतर1783023237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.