क्या है NPS Swasthya Scheme
NPS Swasthya Scheme नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS से जुड़े ग्राहकों के लिए पेंशन और हेल्थ सुरक्षा को एक साथ जोड़ने वाली स्कीम है। इसमें NPS सब्सक्राइबर्स को पेंशन सेविंग के साथ हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलती है।
इस स्कीम का मकसद रिटायरमेंट के बाद इलाज से जुड़े खर्चों के लिए लोगों को ज्यादा आर्थिक सहारा देना है। यानी NPS ग्राहक अब पेंशन की तैयारी के साथ स्वास्थ्य खर्चों के लिए भी अलग से प्लानिंग कर सकते हैं।
कैसे मिलती है इंश्योरेंस की सुरक्षा
NPS Swasthya Scheme में मेडिकल खर्च के लिए अलग पेंशन अकाउंट की सुविधा दी गई है। इसके साथ NPS ग्राहकों को टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। इससे बड़े मेडिकल खर्च के समय ग्राहकों को अतिरिक्त मदद मिल सकती है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: EPFO के नए नियम हुए लागू! अब ₹15,000 तक की सैलरी पर ही 12% PF योगदान अनिवार्य, जानिए आपके लिए क्या बदला
PFRDA के अनुसार, पेंशन फंड्स हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के साथ मिलकर यह सुविधा देते हैं। इस स्कीम के लिए Aditya Birla Health Insurance Co. Ltd. को पहला सर्विस प्रोवाइडर चुना गया है। आगे चलकर और भी इंश्योरेंस कंपनियां इस स्कीम से जुड़ सकती हैं। इससे NPS ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
कौन है पात्र
NPS Swasthya Scheme सभी NPS सब्सक्राइबर्स के लिए है। नेशनल पेंशन सिस्टम से जुड़े हर व्यक्ति को इसका फायदा मिल सकता है। PFRDA ने कहा है कि इस स्कीम में लगने वाली फीस और चार्ज की पूरी जानकारी साफ-साफ दी जाएगी। ये सभी चार्ज MSF के नियमों के हिसाब से लागू होंगे।
खबर पढ़ना ना भूलें: नौकरी बदलने वालों के लिए ITR गाइड, Form 16 में छिपी ये गलती पड़ सकती है भारी
यह स्कीम उन NPS ग्राहकों के लिए खास है, जो रिटायरमेंट के बाद पेंशन के साथ इलाज के खर्चों के लिए भी मजबूत तैयारी करना चाहते हैं। पेंशन और हेल्थ कवर को एक साथ जोड़ने की वजह से यह रिटायरमेंट प्लानिंग को और बेहतर विकल्प देती है।
NPS Swasthya Scheme, PFRDA, NPS Health Scheme, National Pension System, NPS Subscribers, Pension Scheme, Health Insurance Cover, Top Up Health Insurance, Aditya Birla Health Insurance, Medical Expense Pension Scheme, Retirement Planning, PFRDA New Scheme
#NPS #Swasthya #Scheme #कय #ह #कस #मलत #ह #इशयरस #क #सरकष #कन #ह #पतर #जनए #पर #डटल1783085426












