\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Akshay Kumar Diet : बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार 58 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और एनर्जी को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस उम्र में भी वह काफी एक्टिव हैं और कई स्टंट खुद करते नजर आते हैं। उनकी फिटनेस का तरीका बहुत मुश्किल नहीं है, बल्कि रोज की कुछ आसान आदतों पर टिका है।उनकी इसी फिटनेस रूटीन की शुरुआत सुबह बहुत जल्दी हो जाती है।

सुबह 4 बजे से शुरू हो जाती है फिटनेस रूटीन

अक्षय कुमार अपने दिन की शुरुआत सुबह करीब 4 बजे कर देते हैं। वह आम जिम में जाकर भारी वजन उठाने के बजाय ऐसी एक्सरसाइज करते हैं, जो शरीर को हर तरह से फिट रखे। उनके वर्कआउट में पुश-अप्स, पुल-अप्स, रस्सी चढ़ना, स्क्वैट्स और लेग रेज जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं।

इन एक्सरसाइज से उनका शरीर मजबूत रहता है, बैलेंस अच्छा रहता है और बॉडी आसानी से मूव कर पाती है। यही वजह है कि 58 साल की उम्र में भी वह एक्शन सीन और स्टंट खुद करने में पीछे नहीं रहते।

मार्शल आर्ट और कार्डियो से मिलती है असली ताकत

अक्षय कुमार ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं और वह रोजाना किकबॉक्सिंग भी करते हैं। इससे उनकी बॉडी एक्टिव रहती है और मूवमेंट तेज बने रहते हैं। किकबॉक्सिंग से उन्हें एक्शन सीन में भी काफी मदद मिलती है।

इसके अलावा रनिंग, स्विमिंग और साइक्लिंग भी उनके रूटीन का हिस्सा हैं। ये सभी चीजें शरीर को फिट रखने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करती हैं। मार्शल आर्ट और कार्डियो का यही मेल अक्षय को लंबे समय तक एक्टिव बनाए रखने की अहम वजह है।

शाम 6:30 बजे डिनर, सोमवार को पूरा व्रत

अक्षय कुमार अक्सर बताते हैं कि वह अपना डिनर शाम 6:30 बजे तक कर लेते हैं। उनका मानना है कि जल्दी खाना सेहत के लिए अच्छा होता है और यह हमारी पुरानी भारतीय आदतों से भी जुड़ा है। जल्दी डिनर करने से खाना अच्छे से पचने, नींद बेहतर होने और ब्लड शुगर को संभालने में मदद मिल सकती है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि यह तरीका हर किसी के लिए सही हो।

इसके अलावा अक्षय कुमार हर सोमवार व्रत रखते हैं। वह रविवार रात खाना खाने के बाद सीधे मंगलवार सुबह खाना खाते हैं। वह इसे शरीर और दिमाग को आराम देने का एक तरीका मानते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे व्रत की शुरुआत डॉक्टर से सलाह लेकर ही करनी चाहिए।

प्रोटीन पाउडर नहीं, असली खाना है फिटनेस का आधार

अक्षय कुमार प्रोटीन पाउडर पर भरोसा नहीं करते। वह अपनी डाइट में अंडे, लीन चिकन, ब्राउन राइस, दूध, अखरोट, बादाम और क्रैनबेरी जैसी चीजें शामिल करते हैं। उनका फोकस पैक्ड या ज्यादा प्रोसेस्ड खाने के बजाय घर के खाने और नैचुरल फूड पर रहता है।

अक्षय कुमार की फिटनेस से यही बात साफ होती है कि लंबे समय तक फिट रहने के लिए महंगे जिम या सप्लीमेंट्स से ज्यादा जरूरी हैं रोज की अच्छी आदतें, सही खाना और लगातार मेहनत।

Akshay Kumar Fitness, Akshay Kumar Diet, Akshay Kumar Workout, Akshay Kumar Fitness Routine, Akshay Kumar Diet Plan, Akshay Kumar Early Dinner, Akshay Kumar Monday Fast, No Protein Powder Diet, Functional Training, Martial Arts Fitness, Akshay Kumar Health Secret, Bollywood Actor Fitness#क #उमर #म #भ #इतन #फट #कस #ह #अकषय #कमर #जनए #सबह #बज #उठन #स #लकर #डइट #तक #क #पर #सकरट1783257812

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.