IPhone Ultra Vs Galaxy Z Fold 8 Wide: साल 2026 में फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। Apple पहली बार इस कैटेगरी में अपना फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी कर रहा है। वहीं Samsung पहले से ही फोल्डेबल फोन के बाजार में एक बड़ा और जाना-पहचाना नाम है।
Apple और Samsung के बीच सीधा मुकाबला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Ultra नाम से ला सकता है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि Samsung इस फोन को Apple के फोल्डेबल फोन से मुकाबले के लिए तैयार कर रहा है। हालांकि, दोनों कंपनियों ने अभी इन फोन को लेकर खुद कोई पक्की जानकारी नहीं दी है।
डिस्प्ले में क्या मिल सकता है?
iPhone Ultra में 5.3 इंच की बाहर वाली स्क्रीन और 7.8 इंच की अंदर वाली फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है। यानी फोन बंद होने पर छोटी स्क्रीन मिलेगी और खोलने पर बड़ी स्क्रीन पर काम किया जा सकेगा।
दूसरी तरफ Galaxy Z Fold 8 Wide में 5.5 इंच की कवर स्क्रीन और 7.6 इंच की अंदर वाली स्क्रीन दिए जाने की बात कही जा रही है। Samsung इस बार फोन को ज्यादा चौड़े डिजाइन में ला सकता है। इससे फोन खोलने पर वीडियो देखना, गेम खेलना और एक साथ कई काम करना ज्यादा आसान हो सकता है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Vivo, Nothing और Realme ने ₹7,000 तक बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम! जानिए किस मॉडल में कितना हुआ इजाफा
डिजाइन और वजन पर भी फोकस
Galaxy Z Fold 8 Wide को लेकर दावा है कि यह फोल्ड होने पर 9.7mm मोटा और खोलने पर 4.5mm पतला हो सकता है। इसका वजन करीब 200 ग्राम बताया जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो यह फोन हाथ में पकड़ने और रोज इस्तेमाल करने में ज्यादा आसान हो सकता है।
iPhone Ultra भी पतले डिजाइन के साथ आ सकता है, लेकिन इसके साइज और वजन को लेकर अभी ज्यादा साफ जानकारी सामने नहीं आई है।
कैमरा में किसकी क्या तैयारी?
iPhone Ultra में दो 48MP रियर कैमरे मिल सकते हैं। Apple आमतौर पर कैमरा सेंसर से ज्यादा फोटो प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर पर भरोसा करता है। ऐसे में फोटो क्वालिटी में Apple अपनी अलग पहचान बना सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide में 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा दोनों स्क्रीन पर 10MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
परफॉर्मेंस और बैटरी पर टिकेगा असली मुकाबला
iPhone Ultra में ए20 प्रो चिपसेट और 12 जीबी रैम मिलने की बात कही जा रही है। वहीं Samsung गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 वाइड में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी चिपसेट मिल सकता है। Samsung के फोन में 12 जीबी रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। बैटरी की बात करें तो Samsung गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 वाइड में 4,800 एमएएच बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 सपोर्ट मिल सकता है। iPhone Ultra की बैटरी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Apple अपने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के अच्छे तालमेल के लिए जाना जाता है।
कुल मिलाकर, Apple अपने पहले फोल्डेबल फोन से प्रीमियम यूजर्स को लुभाने की कोशिश कर सकता है। वहीं Samsung अपने पुराने फोल्डेबल फोन के तजुर्बे और दमदार हार्डवेयर के सहारे आगे रहने की कोशिश करेगा। फिलहाल दोनों फोन लीक्स और रिपोर्ट्स में हैं, इसलिए सही मुकाबला लॉन्च के बाद ही साफ होगा।
iPhone Ultra, Apple foldable phone, Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Apple vs Samsung, foldable smartphone 2026, iPhone Ultra launch, Samsung foldable phone, Galaxy Z Fold 8 Wide specs, iPhone Ultra specs, foldable phone comparison, Apple first foldable phone, Samsung Galaxy Fold, foldable phone display, foldable phone battery, foldable phone chipset, premium foldable smartphone#iPhone #Ultra #Galaxy #Fold #Wide #लनच #स #पहल #जनए #दन #फलडबल #फनस #म #कय #हग #खस1783272622












