\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

BAT-BMS App: ई-रिक्शा कई ड्राइवरों के लिए सिर्फ गाड़ी नहीं, रोजी-रोटी का जरिया है। ऐसे में अगर चलती सड़क पर अचानक उनकी गाड़ी बंद हो जाए, तो यह मजाक नहीं, बड़ी परेशानी बन सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ लोग प्रैंक के नाम पर मोबाइल ऐप से ई-रिक्शा की बैटरी बंद करते दिख रहे हैं।

लेकिन अगर आप भी ऐसा कोई प्रैंक कर रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको सजा तक हो सकती है। 

अगर कोई ऐसा करे तो क्या सजा हो सकती है?

अगर कोई व्यक्ति बिना अनुमति किसी दूसरे के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में दखल देता है, उसे नुकसान पहुंचाता है या उसके काम में रुकावट पैदा करता है, तो उस पर भारत के इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 के तहत कार्रवाई हो सकती है। इस कानून के सेक्शन 66 के तहत बिना अनुमति एक्सेस करने या सिस्टम में बाधा डालने पर तीन साल तक की जेल, ₹5 लाख तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: मैगी हुई ‘छोटी’ लेकिन कीमत वही; नेस्ले ने घटाया पैकेट का वजन

यानी सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया ऐसा प्रैंक कानूनी मुसीबत में बदल सकता है। अगर इस वजह से किसी की गाड़ी बीच सड़क पर बंद होती है, हादसे का खतरा बनता है या ड्राइवर की कमाई पर असर पड़ता है, तो मामला और भी गंभीर हो सकता है।

चलती सड़क पर अचानक रुक रहे ई-रिक्शा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग ई-रिक्शा के पास खड़े होकर मोबाइल ऐप से उसकी बैटरी बंद कर देते हैं। कई वीडियो में ई-रिक्शा भीड़ वाली सड़क के बीच अचानक रुक जाते हैं। इसके बाद ड्राइवर को गाड़ी धक्का देकर साइड में लगानी पड़ती है या फिर बार-बार स्टार्ट करने की कोशिश करनी पड़ती है।

कुछ वीडियो में ड्राइवर काफी परेशान दिखे, क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि गाड़ी अचानक क्यों बंद हो गई। कई लोग इसे खराब ड्राइविंग करने वाले ई-रिक्शा ड्राइवरों से बदला बताकर शेयर कर रहे हैं, लेकिन इससे ऐसे ड्राइवर भी परेशान हो सकते हैं, जिनकी रोजी-रोटी इसी गाड़ी पर निर्भर है।

BAT-BMS ऐप कैसे जुड़ा मामले से

इस पूरे मामले में BAT-BMS नाम का ऐप चर्चा में है। यह एक बैटरी मैनेजमेंट ऐप है, जिसे चीन की कंपनी Shenzhen Grenergy Technology ने बनाया है। आम तौर पर इस ऐप का इस्तेमाल लिथियम बैटरी पैक से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Pritam and Pedro, Daadi Ki Shaadi, Ab Hoga Hisaab S2 सहित ये फिल्में और वेब सीरीज हुई रिलीज – चेक करें लिस्

इस ऐप से बैटरी हेल्थ, चार्जिंग स्टेटस, परफॉर्मेंस और बैटरी से जुड़ी कुछ सेटिंग्स देखी या बदली जा सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ सस्ते ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगे ब्लूटूथ वाले BMS में सही पासवर्ड प्रोटेक्शन नहीं था। इसी कमी की वजह से आसपास मौजूद कुछ लोग बैटरी से कनेक्ट होकर उसे बंद करने जैसे कमांड दे पा रहे थे।

प्रैंक नहीं, सड़क सुरक्षा का मामला

ई-रिक्शा की बैटरी अचानक बंद होना सिर्फ सॉफ्टवेयर प्रैंक नहीं है। इससे सड़क पर बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। गाड़ी चलते ट्रैफिक में अचानक रुक सकती है, यात्री असुरक्षित जगह फंस सकते हैं, पीछे से आ रही गाड़ियों को झटका लग सकता है और ट्रैफिक जाम हो सकता है। ड्राइवर की पूरे दिन की कमाई पर भी असर पड़ सकता है।

इसलिए अगर अगली बार आप ऐसा कोई मजाक करने का सोच रहें हैं तो सावधान हो जाइए आपको सख्त सजा तक हो सकती है।

e-rickshaw prank app, BAT-BMS app, e-rickshaw battery hack, e-rickshaw battery switch off app, viral e-rickshaw prank, e-rickshaw Bluetooth battery issue, BMS battery app, e-rickshaw battery management system, lithium battery BMS, electric rickshaw battery hack, EV battery security India, e-rickshaw cyber security risk, BAT-BMS controversy, Shenzhen Grenergy Technology, Bluetooth battery hack, e-rickshaw viral video, e-rickshaw drivers issue, IT Act Section 66, cyber crime India, unauthorized access EV battery, e-rickshaw safety issue, EV hacking India, e-rickshaw app jail fine, battery app legal action, e-rickshaw battery shutdown, viral prank app India, electric vehicle battery app, e-rickshaw driver livelihood, mobile app battery control, e-rickshaw traffic safety#ईरकश #क #बटर #बद #करन #पड #सकत #ह #भर #सल #क #जल #और #लख #तक #जरमन1783283628

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.