\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने देशभर में ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की क्विलिटी की निगरानी और सख्त कर दी है। कंपनी ने 7 से 13 जुलाई 2026 के बीच अपने रिटेल आउटलेट्स पर 2,173 औचक निरीक्षण किए। इन जांचों का मकसद ईथेनॉल ब्लेंडिंग के नियमों का पालन और फ्यूल की क्वालिटी सुनिश्चित करना था।

इसके अलावा, 3 से 13 जुलाई 2026 के दौरान HPCL ने अपने नियमित क्वालिटी मॉनिटरिंग प्रोग्राम के तहत 1,385 नियमित निरीक्षण भी किए। कंपनी का कहना है कि यह अभियान पूरे देश में उसके रिटेल नेटवर्क पर लगातार जारी रहने वाली क्विलिटी निगरानी व्यवस्था का हिस्सा है।

मोबाइल लैब से भी हुई जांच

निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए HPCL के क्वालिटी एश्योरेंस सेल (एंटी-अडल्टरेशन सेल) ने 93 औचक निरीक्षण किए। वहीं, कंपनी की मोबाइल लैब के जरिए 49 ईंधन नमूनों की जांच भी की गई।

इन सभी निरीक्षणों और परीक्षणों के दौरान कहीं भी ईंधन में मिलावट, संदूषण, गंभीर अनियमितता या गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन का कोई मामला सामने नहीं आया। कंपनी के मुताबिक, पूरे रिपोर्टिंग अवधि में उसके रिटेल नेटवर्क पर सभी ईंधन निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए गए।

कई स्तरों पर होती है क्विलिटी की निगरानी

HPCL का कहना है कि वह ईंधन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए बहु-स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस सिस्टम अपनाती है। इसके तहत नियमित फील्ड निरीक्षण, औचक जांच, प्रयोगशाला परीक्षण और लगातार निगरानी की जाती है। कंपनी का कहना है कि इन उपायों का उद्देश्य देशभर के ग्राहकों तक सुरक्षित, भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन पहुंचाना है।

HPCL, Hindustan Petroleum, HPCL Fuel Quality Check, HPCL Ethanol Blended Petrol, Ethanol Blended Petrol India, HPCL Surprise Inspections, Fuel Quality Monitoring, HPCL Retail Outlets, Petrol Quality Check India, Fuel Adulteration News, HPCL Quality Assurance, Ethanol Blending Compliance, HPCL Mobile Lab Testing, Fuel Quality Standards India, Petrol Pump Inspection, Clean Fuel India, HPCL Anti Adulteration Cell, Fuel Quality Surveillance, HPCL News, Business News Hindi, Petrol News India, Ethanol Petrol Quality, HPCL Inspection Drive, Oil Marketing Companies India, Fuel Quality Testing India#ईथनल #मशरत #पटरल #क #लकर #हदसतन #पटरलयम #न #उठय #बड #कदम #बढई #कवलट #मनटरग1784043769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.