\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

US Student Visa Rules: अमेरिका की ट्रंप सरकार ने विदेशी छात्रों, दूसरे देशों से खास कार्यक्रमों में आने वाले लोगों और विदेशी पत्रकारों के वीजा से जुड़े नियम बदल दिए हैं। अब इन लोगों को अपने कोर्स, कार्यक्रम या नौकरी के चलते रहने तक अमेरिका में रहने की खुली छूट नहीं मिलेगी। उनके अमेरिका में रहने के लिए एक तय समय होगा।

यह नया नियम अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने जारी किया है। फेडरल रजिस्टर में छपने के 60 दिन बाद यह लागू होगा। हालांकि इसके लागू होने से पहले अमेरिकी संसद इस नियम की जांच कर सकती है।

अभी तक क्या नियम था?

अब तक F वीजा पर अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्र अपने कोर्स के पूरा होने तक वहां रह सकते थे। इसी तरह J वीजा पर खास कार्यक्रमों या एक्सचेंज प्रोग्राम में आने वाले लोग अपने कार्यक्रम के चलने तक अमेरिका में रह सकते थे।

आई (I) वीजा पर काम करने वाले विदेशी पत्रकार भी अपनी नौकरी जारी रहने तक अमेरिका में रह सकते थे। नए नियम के बाद यह छूट खत्म हो जाएगी विदेशी छात्रों और एक्सचेंज प्रोग्राम से जुड़े लोगों को अब ज्यादा से ज्यादा चार साल तक अमेरिका में रहने की इजाजत मिलेगी। विदेशी पत्रकारों के लिए रहने की समय सीमा 240 दिन होगी। वहीं चीन के पत्रकारों को सिर्फ 90 दिन तक रहने की अनुमति दी जाएगी। चीन पहले ही इस नियम को गलत और भेदभाव वाला बता चुका है।

ज्यादा समय रुकने के लिए क्या करना होगा?

अगर किसी छात्र, कार्यक्रम में आए व्यक्ति या पत्रकार को तय समय से ज्यादा अमेरिका में रहना होगा, तो उसे गृह सुरक्षा विभाग से समय बढ़ाने की इजाजत लेनी पड़ेगी।

इसके अलावा वह कुछ समय के लिए अमेरिका से बाहर जाकर दोबारा देश में आने की कोशिश भी कर सकता है।

विदेशी छात्रों पर बढ़ी सख्ती

नए नियम में विदेशी छात्रों के लिए कुछ और सख्त शर्तें भी जोड़ी गई हैं। आगे की पढ़ाई कर रहे छात्र बिना पहले से इजाजत लिए अपनी पढ़ाई का लक्ष्य नहीं बदल सकेंगे।

वे बिना मंजूरी के किसी दूसरे कॉलेज या पढ़ाई के संस्थान में भी दाखिला नहीं ले पाएंगे। पढ़ाई या ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अमेरिका में रुकने का समय भी घटा दिया गया है। पहले छात्रों को 60 दिन मिलते थे, लेकिन अब उन्हें सिर्फ 30 दिन मिलेंगे।

सरकार ने क्यों बदला नियम?

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग का कहना है कि ऐसे वीजा पर अमेरिका आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है। साल 2024 में 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट वीजा एंट्री दर्ज की गईं। यह एक साल पहले के मुकाबले 11% से ज्यादा थी। इसी दौरान पांच लाख से ज्यादा एक्सचेंज विजिटर और 37,300 विदेशी पत्रकारों और मीडिया कर्मचारियों को भी वीजा दिया गया।

सरकार का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों पर नजर रखना मुश्किल हो रहा है। नए नियम का विरोध भी शुरू हो गया है। आलोचकों का कहना है कि इससे विदेशी छात्रों की परेशानी बढ़ेगी और उन्हें पढ़ाई के बाद नौकरी खोजने के लिए बहुत कम समय मिलेगा।

Trump Visa Rules, US Student Visa Rules, F Visa, J Visa, I Visa, International Students USA, Foreign Journalists Visa, US Immigration Rules, Student Visa Time Limit, Trump Administration, America Visa News, DHS Visa Rule#टरप #सरकर #क #वज #पर #बड #फसल #जन #वदश #छतर #और #पतरकर #पर #कय #पडग #असर1784393280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.