\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

आधार कार्ड रोजमर्रा के कई जरूरी कामों में इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर कार्ड खो जाए या 12 अंकों का आधार नंबर याद न रहे, तो बैंक, सिम कार्ड और सरकारी योजनाओं से जुड़े काम रुक सकते हैं। लोगों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए UIDAI ने आधार नंबर वापस पाने के कई आसान तरीके दिए हैं। इनमें घर बैठे ऑनलाइन नंबर पता करने की सुविधा भी शामिल है। तो UIDAI की वेबसाइट से अपना आधार नंबर वापस पाने का आसान तरीका क्या है?

वेबसाइट से ऐसे वापस पाएं आधार नंबर

  •  सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट  uidai.gov.in पर जाएं।
  •  यहां माय आधार सेक्शन खोलें और रिट्रीव लॉस्ट ऑर फॉरगॉटन ईआईडी/यूआईडी वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आधार नंबर यानी यूआईडी या एनरोलमेंट आईडी यानी *ईआईडी , में से वह ऑप्शन चुनें, जिसे आप वापस पाना चाहते हैं।
  • इसके बाद आधार में लिखा अपना पूरा नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी भरें।
  •  स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे दिए गए बॉक्स में भरकर आगे बढ़ें।
  •  जानकारी सही होने पर आपका आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेज दिया जाएगा।

यह सुविधा पूरी तरह फ्री है। आधार नंबर मिलने के बाद आप माय आधार पोर्टल से अपना  ई-आधार भी डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड किया गया ई-आधार भी सभी जरूरी कामों में सामान्य आधार कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर आपके पास नहीं है, तो अपना आधार नंबर वापस पाने के लिए क्या करना होगा?

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है तो क्या करें?

 

  • अगर आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर या ईमेल अब आपके पास नहीं है, तो अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाएं।
  • सेंटर पर अपना पूरा नाम, जेंडर, जिला या पिन कोड बताएं, ताकि आपका आधार रिकॉर्ड खोजा जा सके।
  • रिकॉर्ड मिलने के बाद फिंगरप्रिंट या आंखों के स्कैन से आपकी पहचान की जांच की जाएगी।
  • पहचान की जांच पूरी होने के बाद सेंटर का ऑपरेटर आपका ई-आधार निकालकर उसका प्रिंट दे सकता है।

यूआईडीएआई के मुताबिक, इस काम के लिए 30 रुपये तक की फीस ली जा सकती है। लेकिन अगर आप आधार सेंटर नहीं जा सकते, तो क्या फोन पर कॉल करके भी मदद मिल सकती है?

कॉल करके भी मिल सकती है मदद

 

आप यूआईडीएआई के टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा नहीं है, तो अधिकारी आपकी जानकारी जांचने के बाद एनरोलमेंट आईडी यानी ईआईडी बता सकता है।

ईआईडी मिलने के बाद दोबारा 1947 पर कॉल करें। आईवीआरएस में अपनी ईआईडी, जन्मतिथि और पिन कोड डालें। जानकारी सही होने पर आपको अपना आधार नंबर पता चल जाएगा। इस सुविधा के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता है।

यूआईडीएआई का आधिकारिक मदद वाला ईमेल help@uidai.gov.in है। इस ईमेल पर आधार से जुड़ा सवाल या शिकायत भेजी जा सकती है। ध्यान रखें कि किसी अनजान ईमेल पते पर अपना आधार नंबर, ओटीपी या दूसरी निजी जानकारी शेयर न करें।

Aadhaar Card Lost, Aadhaar Number Recovery, UIDAI Aadhaar, Retrieve Aadhaar Number, Lost Aadhaar Card, Aadhaar Without Registered Mobile, Aadhaar Enrolment Centre, UIDAI Helpline 1947, E Aadhaar Download, Aadhaar EID Recovery, My Aadhaar Portal, Aadhaar Card Online Process
#आधर #करड #खन #पर #कय #कर #UIDAI #न #बतए #नबर #वपस #पन #क #आसन #तरक1784496208

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.