शेयर बाजार में मंंगलवार को सुस्त कारोबार के बीच 262.66 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, A-1 Limited के शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है।
इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई Q1FY27 के नंबर्स हैं। अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर 429% बढ़कर ₹316.44 लाख हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹59.78 लाख था।
वहीं, ऑपरेशन से होने वाली आय भी दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹17,501.28 लाख पहुंच गई, जो एक साल पहले ₹6,469.30 लाख थी। कंपनी के एसिड और केमिकल कारोबार में मजबूत मांग के चलते बिक्री और मुनाफे में यह तेज बढ़ोतरी देखने को मिली।
कंपनी के अलग-अलग कारोबार में सबसे ज्यादा योगदान एसिड और केमिकल्स सेगमेंट का रहा। इस सेगमेंट का मुनाफा ब्याज और वित्तीय खर्च से पहले बढ़कर ₹514.86 लाख पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹126.05 लाख था।
वहीं, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट सेगमेंट से ₹13.08 लाख का मुनाफा दर्ज किया गया। इसके अलावा, कंपनी की कुल सेगमेंट एसेट्स बढ़कर ₹11,560.93 लाख हो गईं, जो एक साल पहले ₹6,432.70 लाख थीं। इससे संकेत मिलता है कि बढ़ती बिक्री को पूरा करने के लिए कंपनी ने वर्किंग कैपिटल और इन्वेंट्री में निवेश बढ़ाया है।
A-1 Limited Share Price
कंपनी का शेयर आज 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 5.71 रुपये पर लॉक है। बीएसई पर आज यह शेयर 5.26 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी
कंपनी ने हाल ही में एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे Ishan Dyes and Chemicals Limited की ओर से सल्फर-आधारित औद्योगिक केमिकल्स की प्राइमरी ऑथराइज्ड डीलरशिप मिली है। यह डील कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि Ishan Dyes हाई क्वालिटी वाले सल्फर-आधारित केमिकल्स की भरोसेमंद सप्लायर है।
कंपनी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल फर्टिलाइजर, फार्मास्यूटिकल्स, डाई, पेट्रोकेमिकल्स और इंटरमीडिएट्स बनाने वाले उद्योगों में होता है। फरवरी 2026 से अब तक Ishan Dyes ने A-1 लिमिटेड को करीब 40 करोड़ रुपये का माल सप्लाई किया है, जो दोनों कंपनियों के मजबूत कारोबारी रिश्ते और A-1 लिमिटेड पर जताए गए भरोसे को दिखाता है। अब इस नई डीलरशिप के तहत A-1 लिमिटेड कंपनी की सल्फर-आधारित केमिकल्स की बड़ी जरूरतों को पूरा करने वाला प्रमुख डीलर होगा।
A-1 Limited, A-1 Limited share price, A-1 Limited Q1 results, A-1 Limited Q1 FY27, A-1 Limited net profit, A-1 Limited revenue, A-1 Limited upper circuit, small cap stock, chemical stocks, acids and chemicals business, sports equipment segment, multibagger stocks, BSE small cap, stock market news, quarterly earnings, Q1 earnings 2026, penny stock news, Indian stock market, share market news, A-1 Limited latest news#समल #कप #कपन #म #लग #अपर #सरकट #जन #तमह #म #उछल #मनफ #दगन #स #जयद #बढ #कपन #क #आय1785252399












