\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Credit Card: देश में क्रेडिट कार्ड यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को यह जानना भी जरूरी है कि अगर उन्हें कोई क्रेडिट कार्ड किसी भी कारण से बंद करवाना है तो उसके लिए उन्हें कार्ड का सभी बकाया पेमेंट पूरा भरना होगा। हालांकि इसके बाद भी काम खत्म नहीं होता।

सम्बंधित ख़बरें

बैंक के कस्टमर केयर से कार्ड बंद करने का अनुरोध करने के बात जब बैंक आपको बोले की आपका कार्ड बंद हो गया है तो उसके बाद कई ग्राहक एक चीज बैंक से लेना भूल जाते हैं जिसके बाद उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं। 

यह चीज है NOC (No Objection Certificate)। कई लोगों को लगता है कि जब सारा पैसा भर दिया गया है तो अब किसी कागज की जरूरत नहीं। लेकिन हकीकत में NOC एक अहम दस्तावेज होता है, जो यह साबित करता है कि आपका क्रेडिट कार्ड पूरी तरह से क्लोज हो चुका है और बैंक की तरफ से कोई बकाया नहीं बचा है। 

अगर आपके बैंक से NOC नहीं ली तो आपको कई परेशानी हो सकती है जैसे:

1. क्रेडिट स्कोर पर पड़ सकता है असर

कई बार बैंक के सिस्टम में कार्ड ‘पूरी तरह बंद’ की जगह ‘एक्टिव’ या ‘आंशिक रूप से क्लोज’ दिखता रहता है। ऐसी स्थिति में क्रेडिट रिपोर्ट में कार्ड ओपन दिख सकता है, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर बिना वजह गिर सकता है। भविष्य में लोन या नया क्रेडिट कार्ड लेते समय यह बड़ी रुकावट बन सकता है।

2. छुपे हुए चार्ज की परेशानी

कुछ मामलों में कार्ड बंद करने के बाद भी एनुअल फीस, सर्विस चार्ज या GST जुड़ सकता है। अगर आपने NOC नहीं ली है, तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि कार्ड पर दोबारा छोटा सा बकाया बन गया है। यही छोटा बकाया धीरे-धीरे लेट फीस और ब्याज के साथ बड़ा बन सकता है और बाद में बैंक आपको डिफॉल्टर मान सकता है।

3. भविष्य में बैंक से विवाद की स्थिति

मान लीजिए कुछ साल बाद बैंक आपसे पुराने कार्ड का बकाया मांगने लगे और आपके पास यह साबित करने के लिए कोई लिखित सबूत न हो कि कार्ड बंद हो चुका था। ऐसे में बिना NOC के बैंक से बहस करना मुश्किल हो जाता है। अगर NOC होती है, तो आप आसानी से दिखा सकते हैं कि आपकी तरफ से कोई गलती नहीं है।

4. नया लोन या कार्ड लेने में दिक्कत

जब आप होम लोन, पर्सनल लोन या नया क्रेडिट कार्ड अप्लाई करते हैं, तो बैंक आपकी क्रेडिट हिस्ट्री चेक करता है। अगर पुराना कार्ड बिना NOC के क्लोज दिख रहा है, तो बैंक को शक हो सकता है कि आपकी फाइनेंशियल प्रोफाइल साफ नहीं है। इससे लोन रिजेक्ट होने या ज्यादा ब्याज लगने का खतरा रहता है।

NOC कैसे और कब लेनी चाहिए?

क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के बाद हमेशा बैंक से लिखित या ई-मेल के जरिए NOC जरूर लें। इसे सुरक्षित रखें और यह भी चेक करें कि कुछ हफ्तों बाद आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में कार्ड ‘Closed’ दिख रहा है या नहीं।

credit card closure mistake india, closing credit card after full payment, credit card close karte time galti, credit card dues paid but card not closed, how to close credit card properly india, credit card closure impact on cibil score, credit card account closure process india, credit card mistake after payment, credit card close request tips, credit card news hindi, credit card NOC importance, credit card closed without NOC, credit card full payment but no NOC, credit card closure process India, credit card NOC impact on credit score, problems after closing credit card without NOC, hidden charges after credit card closure, how to get credit card NOC, credit card closure confirmation letter, credit card settlement and NOC#करडट #करड #बद #करवन #क #लए #सर #डय #पमट #त #भर #दय #लकन #अत #म #अगर #कर #द #य #गलत #त #ह #जएग #मसबत1770159856

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.