\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Upper Circuit: गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट के बीच, हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल कंपनी, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) के शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। 

आज स्टॉक सुबह 10:24 बजे तक 5% या 1.41 रुपये चढ़कर 29.77 रुपये पर स्थिर था। स्टॉक में यह तेजी कंपनी द्वारा हाल ही में दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है जहां कंपनी ने बताया था कि उसके लाइव एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म XORA World के तहत मशहूर म्यूजिक कंपोजर हैरिस जयराज पहली बार हैदराबाद में लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं।

यह कॉन्सर्ट 26 अप्रैल 2026 को ईमार एमजीएफ, बोल्डर हिल्स, हैदराबाद में होगा। यह एक बड़े स्तर का म्यूजिक इवेंट होगा, जिसमें लाइव ऑर्केस्ट्रा, सिंगर्स और शानदार विजुअल प्रोडक्शन शामिल रहेगा।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि हैरिस जयराज अपने आधुनिक और युवाओं को पसंद आने वाले म्यूजिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं और उनके लाइव शो बहुत कम होते हैं, इसलिए यह कॉन्सर्ट खास माना जा रहा है।

कंपनी का कहना है कि इस तरह के टिकटेड लाइव इवेंट्स के जरिए वह XORA World को एक मजबूत और कमर्शियल एंटरटेनमेंट ब्रांड के तौर पर आगे बढ़ाना चाहती है। कंपनी के चेयरमैन मोहन बाबू करजेला ने कहा कि यह कॉन्सर्ट उसी सोच को दिखाता है, जिसके तहत XORA World नए, आकर्षक और बड़े स्तर के इवेंट्स पेश करना चाहता है।

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के बारे में

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड एक डायवर्सिफाइड ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल कंपनी है, जो अलग-अलग बाजारों में  फूड, बेवरेज और एक्सपीरियंस आधारित सर्विस देने पर फोकस करती है।

कंपनी अपने स्वामित्व वाले और फ्रेंचाइजी ब्रांड्स के जरिए दुनियाभर के व्यंजनों, कैज़ुअल डाइनिंग, प्रीमियम पब्स, नाइटलाइफ डेस्टिनेशन और लाइव-इवेंट प्लेटफॉर्म्स का संचालन करती है।

कंपनी के ब्रांड पोर्टफोलियो में Blaze Kebabs, Xora, Salud, Buffalo Wild Wings और Wing Zone जैसे अंतरराष्ट्रीय और खुद के कॉन्सेप्ट शामिल हैं।

स्पाइस लाउंज का फोकस क्यूलिनरी इनोवेशन, मजबूत कस्टमर एंगेजमेंट और प्रमुख शहरी बाजारों में रणनीतिक विस्तार पर है, जिससे यह एक मल्टी-कैटेगरी फूड और लाइफस्टाइल कंपनी के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है।

Spice Lounge Food Works share price, Spice Lounge Food Works upper circuit, Spice Lounge Food Works Limited, Spice Lounge Food Works news, Spice Lounge Food Works exchange filing, XORA World live concert, XORA World entertainment platform, Harris Jayaraj Hyderabad concert, Harris Jayaraj live show India, Harris Jayaraj first Hyderabad concert, Hyderabad live music event 2026, Emaar MGF Boulder Hills concert, April 2026 concert Hyderabad, live orchestral concert India, ticketed live entertainment India, entertainment stocks news, hospitality and lifestyle company news, Indian music concert news#बजर #गर #लकन #इस #पन #सटक #म #लग #अपर #सरकट #हल #ह #म #द #ह #य #बड #जनकर #Details1770270445

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.