\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

NFO Alert: डीएसपी म्यूचुअल फंड की नई स्कीम डीएसपी मल्टी एसेट ओमनी फंड ऑफ फंड्स (DSP Multi Asset Omni Fund of Funds) का न्यू फंड ऑफर (NFO) आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। निवेशक इस एनएफओ को 19 फरवरी तक सब्सक्राइब कर सकेंगे।

इस फंड का बेंचमार्क 55% Nifty 500 TRI + 15% Domestic​ Price of Physical Gold (LBMA) + 5%​ Domestic Price of Physical Silver​ (LBMA) + 25% NIFTY Composite Debt​ Index​ है।

सम्बंधित ख़बरें

फंड के वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक यह फंड DSP के इन-हाउस मार्केट इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क DSP Netra पर आधारित है। DSP Netra बाजार के डेटा, वैल्यूएशन और पुराने ट्रेंड्स के आधार पर अलग-अलग एसेट क्लास में जोखिम और अवसर का आकलन करता है, जिससे समय-समय पर निवेश का रेश्यो बदला जा सके।

कहां निवेश करेगा ये फंड?

यह फंड:

इक्विटी ओरिएंटेड स्कीम (25-75%) में यह एक्टिव फंड्स, पैसिव फंड्स, सेक्टोरल/थीमैटिक फंड्स और ETFs के साथ-साथ स्मार्ट बीटा फंड्स में निवेश कर सकता है। 

डेट ओरिएंटेड स्कीम (25-50%) के तहत यह एक्रुअल फंड्स, ड्यूरेशन फंड्स और क्रेडिट रिस्क फंड्स में पैसा लगाएगा, जिससे पोर्टफोलियो को स्थिरता और नियमित आय का सहारा मिल सके।

कमोडिटी ओरिएंटेड स्कीम (0-25%) में यह गोल्ड ETF और सिल्वर ETF में निवेश करेगा, ताकि बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान जोखिम को संतुलित किया जा सके और विविधता बनी रहे।

फंड की खास बात

फंड की खास बात यह है कि यह अलग-अलग AMC के फंड्स और ETFs में निवेश कर सकता है। साथ ही, एसेट क्लास के बीच रीबैलेंसिंग फंड के अंदर ही की जाएगी, जिससे निवेशक को बार-बार खरीद-बिक्री करने पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ न उठाना पड़े। ज्यादा उतार-चढ़ाव के समय यह फंड इक्विटी एक्सपोजर को 25% तक कम भी कर सकता है।

किन निवेशकों के लिए अच्छा है ये फंड?

यह प्रोडक्ट उन निवेशकों के लिए अच्छा है जो लंबी अवधि में कैपिटल ग्रोथ चाहते हैं। साथ ही, यह उन लोगों के लिए भी सही है जो इक्विटी ओरिएंटेड, डेट ओरिएंटेड और कमोडिटी ओरिएंटेड स्कीम्स की यूनिट्स में निवेश करके अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं।

DSP Multi Asset Omni Fund of Funds NFO, DSP Mutual Fund new scheme 2026, DSP NFO open 5 February 2026, DSP Multi Asset Omni Fund details Hindi, DSP Netra framework explained, multi asset fund investment option India, equity debt gold silver ETF fund, DSP Omni Fund benchmark details, Nifty 500 TRI composite benchmark fund, new fund offer till 19 February 2026, DSP multi asset allocation strategy, best diversified mutual fund NFO, long term capital growth mutual fund, fund of funds scheme India, DSP Mutual Fund latest NFO news#इकवट #डट #और #गलड #म #एक #सथ #नवश #क #मक #DSP #Multi #Asset #Omni #FoF #क #एनएफओ #आज #स #खल #Details1770326292

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.