कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में जारी सुस्त कारोबार के बीच, लॉजिस्टिक्स सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) के शेयर में 5% की तेजी देखने को मिली है।
दोपहर 12:06 बजे तक शेयर बीएसई पर 4.92% या 1.23 रुपये चढ़कर 26.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 4.19% या 1.05 रुपये की तेजी के साथ 26.11 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर में पिछले 1 हफ्ते में 25 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले 2 हफ्ते में स्टॉक 44 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
हाल ही में कंपनी के सीईओ ने दिया था इस्तीफा
2 फरवरी की एक फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आलोक गुप्ता ने अपने पद से व्यक्तिगत कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया है।
इस दिन आएंगे Q3 नतीजे
एक अन्य फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि कंपनी के बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग 13 फरवरी को होगी जहां बोर्ड मेंबर्स दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के वित्तीय नतीजों को जारी करेंगे।
Q2 में घट गई थी बिक्री
सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड के सितंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया था कि कंपनी की बिक्री 66.36% गिरकर ₹124.33 करोड़ पर आ गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में बिक्री ₹369.55 करोड़ थी।
कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 90.72% की भारी गिरावट के साथ ₹116.54 करोड़ से घटकर सिर्फ ₹10.82 करोड़ रह गया था। ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) -1.63% रहा, जबकि पिछले साल यह -25.06% था। इसी तरह PBDT 89% और PBT में भी 90% की गिरावट देखने को मिली थी।
सिंधु ट्रेड लिंक्स के बारे में
सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड परिवहन, लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, कंस्ट्रक्शन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी देश-विदेश में कोयला खनन और ट्रेडिंग सेवाएं भी देती है।
इसका मुख्य फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर और भारी उद्योगों से जुड़े कामों पर रहता है। हाल के वर्षों में कंपनी ने अपने बिजनेस को डायवर्सिफाई किया है और ओवरसीज प्रोजेक्ट्स में भी भागीदारी बढ़ाई है।
इसके अलावा, कंपनी सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर के साथ कई लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स पर काम करती है।
Sindhu Trade Links Ltd, Sindhu Trade Links share price, logistics stock India, small cap logistics stock, Sindhu Trade Links rally, BSE NSE stock news, Sindhu Trade Links Q3 results, Sindhu Trade Links CEO resignation, logistics sector stocks, mining and logistics company India, coal mining trading services, infrastructure stocks India, high volatility small cap stocks, Indian stock market news#ससत #करबर #क #बच #फसद #उछल #य #लजसटकस #सटक #हफत #म #चढ #चक #ह #स #कम #वल #य #शयर1770382869












