PNB Prasad Seva: देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ऐप ‘PNB One’ में एक ऐसा फीचर देती है जिससे आप भारत के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों से घर बैठे अपने लिए प्रसाद ऑर्डर कर सकते हैं।
जो लोग किसी भी कारण से मंदिर नहीं जा सकते लेकिन उन्हें किसी खास या प्रसिद्ध मंदिर का प्रसाद खाने की इच्छा है उनके लिए यह ऑप्शन काफी फायदे मंद है। आज हम आपको इस आर्टिकल में यह बताएंगे की आप घर बैठे विभिन्न मंदिरो का प्रसाद कैसे ऑर्डर कर सकते हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं।
ऐसे कर सकेंगे ऑर्डर
- सबसे पहले Play Store या App Store से PNB One ऐप को इंस्टॉल कर लें।
- इसके बाद अपने कस्टमर आईडी का इस्तेमाल कर ऐप में रजिस्टर कर लॉगिन कर लें।
- इसके बाद होम पेज पर ही आपको ‘Prasad Seva’ का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर होम पेज पर यह ऑप्शन नहीं दिखाई दे तो आप इसे सर्च बार में जाकर भी सर्च कर सकते हैं।
- Prasad Seva के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको फिर I agree वाले चेक बॉक्स पर क्लिक कर Continue पर क्लिक करना होगा।
- Continue पर क्लिक करते ही PNB Prasadam Seva का एक पेज खुलेगा जिसमें देश के अलग-अलग मंदिरों के नाम और वहां के प्रसाद का ऑप्शन और प्रसाद की कीमत सामने आएगी।
- ऑर्डर करने के लिए आपको अपने मन पसंद मंदिर पर क्लिक कर वहां के प्रसाद को अपने कार्ट में Add करना है।
- इसके बाद अपना नाम, नंबर, एड्रेस इत्यादि भर कर पेमेंट करना है।
- पेमेंट करते ही आपका ऑर्डर कन्फर्म हो जाएगा और कुछ ही दिनों में प्रसाद आपके घर पर पहुंच जाएगा।
ऐप पर इन मंदिरों का प्रसाद शामिल
खबर लिखे जानें तक PNB One ऐप पर फिलहाल गुजरात के श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर, जम्मू और कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी मंदिर, तमिलनाडु के पलानी धनदायुथापानी स्वामी मंदिर, यूपी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, जूहू मुंबई का ISKCON मंदिर, महाराष्ट्र के शिरडी साई बाबा मंदिर, इत्यादि का प्रसाद शामिल हैं।
PNB Prasad Seva, what is PNB Prasad Seva, PNB One app Prasad order, order temple prasad online, PNB One new feature, Punjab National Bank app update, Vaishno Devi prasad online, Kashi Vishwanath prasad booking, Somnath temple prasad home delivery, Shirdi Sai Baba prasad online, ISKCON temple prasad order, Palani temple prasad booking, temple prasad home delivery India, how to order prasad from PNB One app, PNB digital banking services, order prasad from famous temples online#वषण #दव #स #लकर #कश #तक #अब #घर #बठ #मगवए #परसदध #मदर #क #परसद #PNB #ऐप #स #ऐस #कर #ऑरडर1770799136











