\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Delhi Hotel Prices: दिल्ली में 5-स्टार होटल का एक रात का किराया 30 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इसकी वजह India-AI Impact Summit 2026 है जो 16 से 20 फरवरी के बीच होने वाला है।

आज सुबह दिल्ली के बड़े होटलों की वेबसाइट्स पर एक नजर डालने से साफ दिखा कि रेट ऐसे स्तर पर पहुंच चुके हैं, जो आमतौर पर साल में एक-दो बार ही दिखते हैं। फर्क बस इतना है कि यह न तो न्यू ईयर है और न ही किसी बड़ी शादी का सीजन।

एआई समिट का असर

16 से 20 फरवरी के बीच भारत मंडपम में होने वाले इस समिट के चलते राजधानी में विदेशी प्रतिनिधि, नीति-निर्माता, टेक लीडर्स और स्पीकर्स की भारी आमद की तैयारी है। इसी दबाव ने होटल दरों को अचानक ऊपर धकेल दिया है। कई 5-स्टार होटलों में एक रात का किराया 10 लाख रुपये से भी ज्यादा दिख रहा है।

एक हफ्ते में कीमतों में आसमान-जमीन का फर्क

होटल प्राइस में तेजी का पैमाना समझने के लिए 18-19 फरवरी (सम्मिट सप्ताह) और 25-26 फरवरी (एक हफ्ते बाद) के किरायों की तुलना काफी है। पैटर्न साफ है- जैसे-जैसे ठहरने की तारीखें सम्मिट के करीब आती हैं, कमरे खासकर सुइट्स की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं।

1) ताज पैलेस, दिल्ली (डायरेक्ट वेबसाइट प्राइसिंग)

डिलक्स रूम ट्विन बेड डिप्लोमैटिक एन्क्लेव व्यू:
₹30,000 (25-26 फरवरी); ₹60,500 (18-19 फरवरी)

गार्डन प्रेसिडेंशियल 2 बेड सुइट पूल व्यू:
₹3,20,000 (25-26 फरवरी); ₹30,00,000 (18-19 फरवरी)

गार्डन लग्जरी सुइट किंग बेड पूल व्यू विद प्राइवेट टैरेस:
₹1,70,000 (25-26 फरवरी); ₹25,00,000 (18-19 फरवरी)

2) द लीला पैलेस, नई दिल्ली (डायरेक्ट वेबसाइट प्राइसिंग)

लक्जरी सुइट:
₹1,80,500 (25-26 फरवरी); ₹17,30,500 (18-19 फरवरी)

सबसे सस्ता उपलब्ध कमरा (सम्मिट विंडो में):
Run Of The House – ₹3,79,700 (18-19 फरवरी)

Run Of The House: ₹64,560 (25-26 फरवरी) ; ₹3,79,700 (18-19 फरवरी)

Premier Room: ₹51,230 (25-26 फरवरी)

3) द ओबेरॉय, नई दिल्ली (डायरेक्ट वेबसाइट प्राइसिंग)

Room Assigned on Arrival: ₹85,000 (25-26 फरवरी); ₹5,50,000 (18-19 फरवरी)

लक्जरी सुइट: ₹4,00,000 (25-26 फरवरी); ₹25,00,000 (18-19 फरवरी)

ऑनलाइन पोर्टल्स पर भी वही ट्रेंड

MakeMyTrip पर मंगलवार सुबह (करीब 9 बजे) 15-16 फरवरी की बुकिंग देखने पर भी यही ट्रेंड दिखा। यानी 16 फरवरी से पहले ही मांग बढ़ने लगी थी।

  • The Imperial, New Delhi: एक लग्जरी सुइट की एक रात की कीमत टैक्स सहित करीब ₹11.64 लाख
  • The Oberoi, New Delhi: करीब ₹5.84 लाख प्रति रात
  • The Leela Palace: महाराजा सुइट करीब ₹7.34 लाख
  • Taj Palace: गार्डन प्रेसिडेंशियल सुइट करीब ₹4 लाख
  • Le Meridien: एक रात का किराया करीब ₹90,000

वजह: AI नहीं, इवेंट इकॉनॉमिक्स

यह उछाल किसी ‘AI हाइप’ से ज्यादा इवेंट इकॉनॉमिक्स का नतीजा है। कम समय में ज्यादा डिमांड, सीमित अल्ट्रा-लग्ज़री इन्वेंट्री और सीनियर डेलिगेशन की अपेक्षाकृत प्राइस-इन्सेंसिटिव बुकिंग- इन तीनों ने मिलकर कीमतों को ऊपर धकेला है।

Ixigo के सीईओ आलोक बाजपेयी ने भी X पर लिखा कि India AI Impact Summit की वजह से दिल्ली-NCR के कई 5-स्टार होटल 16-20 फरवरी के बीच एक लाख रुपये से ऊपर जा रहे हैं।

 

Delhi 5 star hotel price during India AI Impact Summit 2026, Delhi hotel rates 16 to 20 February 2026, Taj Palace Delhi room price during AI Summit, The Leela Palace Delhi suite price summit week, The Oberoi New Delhi room rates February 18 19, Delhi luxury hotel one night 30 lakh rupees, India AI Impact Summit hotel price surge, why Delhi hotel prices increased in February 2026, Bharat Mandapam event impact on hotel rates, Delhi NCR hotel tariff during international summit, MakeMyTrip Delhi hotel prices AI Summit week, event driven hotel price spike in Delhi, Delhi premium hotel inventory shortage February 2026, Delhi summit week luxury suite cost, Delhi hotel demand surge during global tech summit#दलल #म #आसमन #पर #पहच #5सटर #हटल #क #करय #एक #रत #क #लए #दन #हग #लख #रपय #वजह1770858010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.