\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम और एलईडी डिस्प्ले बनाने वाली कंपनी, एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (MIC Electronics Ltd) ने आज निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद स्टॉक में आज करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 

दोपहर 2:16 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 1.54% या 0.64 रुपये की तेजी के साथ 42.32 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 1.39% या 0.58 रुपये चढ़कर 42.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी ने आज दी ये बड़ी जानकारी

अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसने Refit Global Private Limited (Refit) के साथ एक MoU साइन किया है।कंपनी ने बताया कि यह समझौता संभावित रणनीतिक साझेदारी को तलाशने के उद्देश्य से किया गया है।

इसमें इक्विटी, डेब्ट या हाइब्रिड निवेश, शेयर/एसेट/बिजनेस का अधिग्रहण, शेयर स्वैप, प्रेफरेंशियल इश्यू या अन्य आपसी सहमति वाले ऑप्शन शामिल हो सकते हैं।

कंपनी ने बताया कि इस साझेदारी के जरिए MIC Electronics की बड़े पैमाने की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ग्लोबल टेक्नोलॉजी डिलीवरी अनुभव, मजबूत संस्थागत संबंध और वित्तीय मजबूती को Refit Global के एडवांस रिफर्बिशमेंट प्लेटफॉर्म, प्रमाणित सप्लाई चेन और मजबूत B2C बाजार पहुंच के साथ जोड़ा जाएगा।

MIC Electronics Q3 Results

हैदराबाद स्थित एलईडी डिस्प्ले और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली MIC Electronics Ltd के Q3 FY26 नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कंपनी की नेट सेल्स सालाना आधार पर 80% की बढ़त के साथ 90.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गई जो एक साल पहले 50 करोड़ रुपये थी।लेकिन तिमाही आधार पर उसका नेट प्रॉफिट 13.36% घटकर 1.88 करोड़ रुपये रह गया।

तेज रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद कंपनी के मुनाफे पर दबाव साफ दिखा। इस तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन Q2 FY26 के 10.06% से घटकर 4.40% रह गया, जबकि पीएटी मार्जिन भी 5.73% से गिरकर 2.08% पर आ गया। पिछले एक साल में शेयर में करीब 45% की गिरावट आई है, जबकि सेंसेक्स में इसी दौरान बढ़त दर्ज की गई। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है कि कंपनी की मजबूत बिक्री बढ़त क्या लंबे समय तक टिकाऊ मुनाफे में बदल पाएगी या नहीं।

 

MIC Electronics Ltd, MIC Electronics share price, MIC Electronics MoU, MIC Electronics Refit Global deal, MIC Electronics stock news, railway signalling company India, LED display manufacturer India, strategic partnership announcement, refurbished electronics platform, small cap stock update, NSE BSE stock news, MIC Electronics latest filing#एमआईस #इलकटरनकस #न #इस #कपन #क #सथ #सइन #कय #बड #MoU #उछल #भव #डटलस1771207880

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.