\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Debit Card EMI: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सामान खरीदने के लिए लोग अक्सर ईएमआई (EMI) ऑप्शन को पसंद करते हैं। अमेजन, रिलायंस डिजिटल सहित अन्य ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स अपने ग्राहकों को फ्लेक्सिबल ईएमआई ऑप्शन चुनने की सुविधा देती हैं।

हालांकि कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि आप ना ही सिर्फ क्रेडिट कार्ड बल्कि डेबिट कार्ड से भी No Cost EMI पर शॉपिंग कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर यह कैसे पता करें कि आप डेबिट कार्ड EMI के लिए पात्र हैं या नहीं? डेबिट कार्ड से ईएमआई शॉपिंग कैसे करें? चलिए डिटेल में जानते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

कैसे जानें अपनी एलीजिबिलिटी?

आपके डेबिट कार्ड पर EMI या No Cost EMI की सुविधा है या नहीं यह जानने के लिए आपको सिर्फ एक मैसेज भेजना होता है। उदाहरण के लिए अगर आप:

एचडीएफसी (HDFC) बैंक के ग्राहक हैं तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से MYHDFC लिखकर 5676712 पर मैसेज भेजकर अपनी एलीजिबिलिटी के बारे में जान सकते हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के ग्राहक हैं तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से DCEMI डेबिट कार्ड के आखिरी 4 अंक लिखकर 5676788 पर मैसेज भेजकर अपनी एलीजिबिलिटी के बारे में जान सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के ग्राहक हैं तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से DCEMI डेबिट कार्ड के आखिरी 4 अंक लिखकर 5676766 पर मैसेज भेजकर अपनी एलीजिबिलिटी के बारे में जान सकते हैं।

इसी तरह आप अन्य बैंकों के बारे में जान सकते हैं। आपको क्या मैसेज करना है यह आप कस्टमर केयर को कॉल कर पता लगा सकते हैं। 

डेबिट कार्ड से ईएमआई भरने के फायदे

  1. कोई हिडन चार्ज नहीं (बैंक की शर्तों के अनुसार)- डेबिट कार्ड ईएमआई लेते समय आपसे ऐसे अतिरिक्त या छिपे हुए चार्ज नहीं लिए जाते, जिनकी जानकारी पहले से न दी गई हो। कुछ मामलों में नो-कॉस्ट ईएमआई दी जाती है, जहां अलग से ब्याज नहीं लिया जाता, लेकिन डिस्काउंट एडजस्ट किया जा सकता है। कुछ बैंकों में प्रोसेसिंग फीस या जीएसटी लागू हो सकता है।

  2. फ्लेक्सिबल ईएमआई ऑप्शन 1 से 12 महीने तक-  आप अपनी सुविधा के अनुसार 1 से 12 महीने तक की ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं।

  3. बिना बैंक जाए 100 प्रतिशत पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया– अगर आपके डेबिट कार्ड पर ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है, तो आप बिना बैंक जाए ऑनलाइन ही ईएमआई विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

  4. अतिरिक्त डिस्काउंट, ऑफर्स और कैशबैक का लाभ- ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट जैसे अमेज़न डेबिट कार्ड से ईएमआई भुगतान पर कई तरह के डिस्काउंट, ऑफर्स और कैशबैक देती हैं। किस प्रोडक्ट पर यह छूट उपलब्ध है, इसकी जानकारी आप उस प्रोडक्ट के पेज पर देख सकते हैं।

डेबिट कार्ड से ईएमआई की सुविधा कैसे लें?

हर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग प्रोसेस होता है। आज हम आपको अमेजन पर डेबिट कार्ड से ईएमआई पर शॉपिंग करने के बारे में बता रहे हैं।

  • सबसे पहले प्रोडक्ट को चुन लें और फिर Options पर क्लिक करें। ऐसा करने पर आपको उस प्रोडक्ट पर उपलब्ध सभी ईएमआई विकल्प दिखाई देंगे।
  • इसके बाद वहां से डेबिट कार्ड ईएमआई वाले विकल्प को चुन लें।
  • इसके बाद डेबिट कार्ड ईएमआई विकल्प चुनने के बाद अपनी पसंद के अनुसार 6, 9 या 12 महीने की अवधि चुनें और पेमेंट पूरा करें।

debit card emi kya hai, debit card emi eligibility kaise check kare, no cost emi on debit card india, debit card se emi par shopping kaise kare, amazon debit card emi process hindi, debit card emi without credit card india, hdfc debit card emi eligibility sms, icici debit card emi kaise activate kare, kotak debit card emi eligibility check, debit card emi benefits and charges india, online shopping emi without credit card, debit card emi processing fee and gst india#Debit #Card #EMI #अब #बन #करडट #करड #भ #EMI #पर #कर #शपग #ऐस #जन #अपन #एलजबलट1771248500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.