कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट के बीच 1,055.63 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (MIC Electronics Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है।
खबर लिखे जानें तक सुबह 10:18 बजे तक एनएसई पर 4.12% या 1.73 रुपये चढ़कर 43.73 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 4.11% या 1.73 रुपये की तेजी के साथ 43.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सुबह 9:56 बजे तक कंपनी के 1,88,777 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
Q3 में 80% बढ़ी सेल
हैदराबाद स्थित एलईडी डिस्प्ले और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली MIC Electronics Ltd के Q3 FY26 नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कंपनी की नेट सेल्स सालाना आधार पर 80% की बढ़त के साथ 90.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गई जो एक साल पहले 50 करोड़ रुपये थी।लेकिन तिमाही आधार पर उसका नेट प्रॉफिट 13.36% घटकर 1.88 करोड़ रुपये रह गया।
तेज रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद कंपनी के मुनाफे पर दबाव साफ दिखा। इस तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन Q2 FY26 के 10.06% से घटकर 4.40% रह गया, जबकि पीएटी मार्जिन भी 5.73% से गिरकर 2.08% पर आ गया। पिछले एक साल में शेयर में करीब 45% की गिरावट आई है, जबकि सेंसेक्स में इसी दौरान बढ़त दर्ज की गई। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है कि कंपनी की मजबूत बिक्री बढ़त क्या लंबे समय तक टिकाऊ मुनाफे में बदल पाएगी या नहीं।
हाल ही में कंपनी ने साइन किया था बड़ा MoU
हाल ही में कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसने Refit Global Private Limited (Refit) के साथ एक MoU साइन किया है।कंपनी ने बताया कि यह समझौता संभावित रणनीतिक साझेदारी को तलाशने के उद्देश्य से किया गया है।
इसमें इक्विटी, डेब्ट या हाइब्रिड निवेश, शेयर/एसेट/बिजनेस का अधिग्रहण, शेयर स्वैप, प्रेफरेंशियल इश्यू या अन्य आपसी सहमति वाले ऑप्शन शामिल हो सकते हैं।
कंपनी ने बताया कि इस साझेदारी के जरिए MIC Electronics की बड़े पैमाने की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ग्लोबल टेक्नोलॉजी डिलीवरी अनुभव, मजबूत संस्थागत संबंध और वित्तीय मजबूती को Refit Global के एडवांस रिफर्बिशमेंट प्लेटफॉर्म, प्रमाणित सप्लाई चेन और मजबूत B2C बाजार पहुंच के साथ जोड़ा जाएगा।
MIC Electronics share price, MIC Electronics Ltd stock, MIC Electronics news, small cap stock India, MIC Electronics Q3 results FY26, MIC Electronics net sales growth, MIC Electronics profit decline, LED display company India, MIC Electronics NSE BSE price, MIC Electronics MoU Refit Global, Refit Global partnership MIC Electronics, penny stock news India, small cap multibagger stock, MIC Electronics financial results, Indian electronics manufacturing stock#बजर #गर #लकन #इस #समल #कप #कपन #क #शयर #म #आई #क #तज #म #बढ #थ #सल #सटक #परइस #स #कम1771393331











