\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

IT Stock: स्मॉल कैप आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) ने निवेशकों को बैक टू बैक 2 बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद कंपनी का शेयर आज 3% से ज्यादा की तेजी से ट्रेड कर रहा है। 

सुबह 10:48 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.09% या 0.71 रुपये चढ़कर 23.67 रुपये पर कारोबार कर रहा था। चलिए एक-एक कर जानते हैं कंपनी ने अपने निवेशकों को क्या बताया है। 

सम्बंधित ख़बरें

पहला बड़ी जानकारी

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (BCSSL) को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) से यूनिफाइड लाइसेंस (वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर) – ISP कैटेगरी ‘A’ के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्विस देने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है, जो देशभर में नेक्स्ट जनरेशन के डिजिटल और डेटा-सेंटर आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने की कंपनी की रणनीति में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कंपनी ने बताया कि सभी रेगुलेटरी शर्तें- जैसे एंट्री फीस जमा करना, बैंक गारंटी देना और लाइसेंस एग्रीमेंट साइन करना पूरी होने के बाद कंपनी पूरे भारत में इंटरनेट सेवाएं दे सकेगी। कंपनी ने बताया कि इस लाइसेंस के जरिए BCSSL देशभर में कंपनियों, सरकारी संस्थानों और दूरदराज इलाकों को हाई-स्पीड और सुरक्षित इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करा पाएगी और अपने AI-आधारित डेटा सेंटर और सॉवरेन क्लाउड के साथ मिलाकर एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करेगी, जिससे क्लाउड अपनाने, साइबर सुरक्षा और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा मिलेगा।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वो नेटवर्क कनेक्टिविटी, डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़कर एक ऐसा डिजिटल इकोसिस्टम बना रही है, जिससे सुरक्षित, तेज और स्केलेबल डेटा एक्सेस मिल सके तथा बिजनेस अपनी आईटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। यह सिस्टम रिमोट ऑफिस कनेक्टिविटी, वर्कलोड मैनेजमेंट और बिजनेस कंटिन्युटी को भी मजबूत करेगा। इस लाइसेंस से कंपनी की AI, क्लाउड और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बाजार में स्थिति भी मजबूत होगी और वह सरकारी व निजी ग्राहकों को एंड-टू-एंड डिजिटल समाधान दे सकेगी।

फाइलिंग में मिली जानकारी के मुताबिक BCSSL देशभर में हाइपरस्केल, एज और माइक्रो डेटा सेंटर स्थापित करने, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में मॉड्यूलर डेटा सेंटर बनाने की योजना पर काम कर रही है, जिससे लो-लेटेंसी AI प्रोसेसिंग, एज कंप्यूटिंग और लोकल क्लाउड सेवाएं संभव होंगी। इसके अलावा कंपनी 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA), प्राइवेट मोबाइल नेटवर्क (PMN), कैप्टिव नॉन-पब्लिक नेटवर्क (CNPN) और मैनेज्ड सर्विलांस सेवाओं का भी विस्तार करेगी, जो AI एनालिटिक्स और एज डेटा सेंटर से जुड़े होंगे।

ग्रुप चेयरमैन तेजेश कोडाली ने कहा कि यह LoI डिजिटल इंडिया बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे सुरक्षित व भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में तेजी आएगी। वहीं ग्रुप CEO विनोद बाबू बोल्लिकोंडा ने इसे कंपनी की रणनीति और कार्यक्षमता की पुष्टि बताते हुए कहा कि इससे पूरे देश में ग्राहकों को एकीकृत कनेक्टिविटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं देने में मदद मिलेगी और कंपनी उच्च मानकों के साथ इन सेवाओं को लागू करेगी।

दूसरी बड़ी जानकारी

बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को होगी। इस बैठक में अन्य विषयों के साथ-साथ एक कंपनी में 100% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा, जो शेयर स्वैप (Share Swap) के जरिए किया जा सकता है।

Blue Cloud Softech Solutions share price, BCSSL share news, Blue Cloud Softech stock, BCSSL ISP license LoI, DoT Unified License VNO ISP Category A, Blue Cloud Softech acquisition plan, BCSSL share swap deal, IT small cap stock India, AI cybersecurity company India, BCSSL latest news, Blue Cloud Softech data center plans, sovereign cloud India, 5G FWA private network India, BCSSL corporate announcement, Indian IT penny stock#इस #आईट #कपन #क #भरत #सरकर #स #मल #बड #लइसस #एक #कपन #म #हससदर #भ #खरदन #क #ह #पलन1771397139

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.