जहां कर्ज शब्द सुनते ही किसी आम आदमी की नींद उड़ जाती है, वहीं आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि दुनिया के बड़े और शक्तिशाली देश कितने भारी कर्ज में डूबे हुए हैं।
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) ने अपनी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उसने दुनिया के देशों पर मौजूद कर्ज के आंकड़े पेश किए हैं। आइए जानते हैं किस देश पर है सबसे ज्यादा कर्ज है और भारत पर कितना कर्ज है?
जापान ने किया लिस्ट में टॉप
शायद यह नाम सुनकर आपको झटका लगे, लेकिन वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय जापान की सरकार पर दुनिया का सबसे ज्यादा कर्ज है।
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स पर ट्रेडिंग इकॉनॉमिक्स के हवाले से शेयर किए गए लेटेस्ट डेटा में बताया गया है कि जापान की सरकार पर उसकी GDP से दोगुना कर्ज हो चुका है। आंकड़ों में देखा जाए तो यह कर्ज़ जापान की GDP का 234.7 प्रतिशत है। जापान की GDP करीब 4.2 ट्रिलियन डॉलर है, जिसके ऊपर उसने 8.6 ट्रिलियन डॉलर का भारी कर्ज़ ले रखा है।
सिंगापुर भी नहीं पीछे
रिपोर्ट के मुताबिक जापान के बाद, सिंगापुर वह दूसरा देश है जिसने सबसे ज्यादा कर्ज़ लिया है। सिंगापुर का कर्ज़ उसकी GDP का 173 प्रतिशत है।
इटली और ग्रीस भी कर्ज़ में डूबे
रिपोर्ट्स के अनुसार तीसरे और चौथे स्थान पर ग्रीस और इटली हैं। दोनों ही यूरोप के देश हैं। ग्रीस की सरकार पर उसकी GDP का 154 प्रतिशत कर्ज़ है, यानी उसकी सरकार का गवर्नमेंट डे़ट टू जीडीपी रेशियो (Government to Debt Ratio) 154 प्रतिशत है।
अमेरिका इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अमेरिकी सरकार पर उनकी GDP का 124 प्रतिशत कर्ज़ हो चुका है।
भारत पर कितना कर्ज़ है?
आंकड़ों के मुताबिक भारत के लिए अच्छी खबर है। अपने पड़ोसी देश चीन की तुलना में भारत का गवर्नमेंट डे़ट टू जीडीपी रेशियो कम है। चीन की सरकार पर इस समय उनकी GDP का 89.8 प्रतिशत कर्ज़ है, जबकि भारत की सरकार पर हमारी GDP का केवल 81.9 प्रतिशत ही कर्ज है।
किस देशों पर है सबसे कम कर्ज़?
सबसे कम कर्ज़ वाले देशों में पहला नाम स्विट्ज़रलैंड है, जिस पर उसकी GDP का केवल 15.7 प्रतिशत ही कर्ज़ है। रूस का गवर्नमेंट डे़ट टू जीडीपी रेशियो16.4 प्रतिशत है। वहीं सऊदी अरब, बुल्गारिया और तुर्की कुछ ऐसे देश हैं जिनके ऊपर कर्ज़ काफी कम है।
world most indebted countries, government debt to GDP ratio, Japan debt GDP ratio, global debt statistics, countries with highest debt, US national debt GDP, India debt to GDP ratio, China government debt, least indebted countries, Switzerland low debt, Russia debt ratio, Saudi Arabia debt GDP, global economy debt data, World of Statistics report, Trading Economics data#दनय #क #इस #दश #पर #ह #सबस #जयद #करज #चक #दग #नम #पकसतन #चन #य #भरत #नह #ह #टप #पर #फर #कन1771412178












