\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Stocks to BUY: कई दिग्गज ब्रोकरेज हाउस ने हाल में चुनिंदा कंपनियों पर कवरेज शुरू की है और ज्यादातर पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। इनमें Urban Company, Hitachi Energy India, Anthem Biosciences, APL Apollo Tubes, LG Electronics India, Bank of Maharashtra, Adani Energy Solutions, Amber Enterprises India, Emcure Pharmaceuticals और Physicswallah शामिल हैं। अलग-अलग रिपोर्ट में 11% से 36% तक अपसाइड की संभावना जताई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Physicswallah Share Price Target

JM Financial ने Physicswallah पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ 110 रुपये का टारगेट दिया है, जो 36% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज को FY25-28 के बीच 28% रेवेन्यू CAGR और EBITDA मार्जिन में 3.2% से 13% तक विस्तार की उम्मीद है। डिजिटल बिजनेस को वैल्यूएशन का मुख्य आधार माना गया है।

Emcure, Amber और Adani Energy Share Price Target

Anand Rathi ने Emcure Pharmaceuticals पर 1,800 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी के जटिल जेनेरिक, बायोलॉजिक्स और GLP-1 सेगमेंट में शुरुआती बढ़त को ग्रोथ ड्राइवर बताया गया।

Geojit Investments को Amber Enterprises में FY26-28 के दौरान 22% CAGR की उम्मीद है। ब्रोकेरेज ने इस शेयर पर 9,156 रुपये का टारगेट दिया है।

JM Financial ने Adani Energy Solutions पर 1,199 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने 77,800 करोड़ रुपये की ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक और 2.46 करोड़ स्मार्ट मीटर पोर्टफोलियो को मजबूत आधार बताया है।

Bank of Maharashtra, LG Electronics Share Price Target

YES Securities ने Bank of Maharashtra पर 90 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने मजबूत NIM, तेज लोन ग्रोथ और एसेट क्वालिटी को प्रमुख वजह बताया है।

Axis Capital ने LG Electronics India पर 1,815 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने प्रीमियम सेगमेंट में बढ़ती हिस्सेदारी और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कंपनी की ताकत मानी गई है।

Hitachi Energy, Anthem Biosciences Share Price Target

Ambit ने Hitachi Energy India पर 28,500 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि HVDC सेगमेंट में 60% से ज्यादा हिस्सेदारी और 2,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स प्लान ग्रोथ को सपोर्ट करेगा।

BoB Capital Markets ने Anthem Biosciences पर 835 रुपये का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज को बैकवर्ड इंटीग्रेशन और पेप्टाइड कैपेसिटी विस्तार से ऊंचे मार्जिन बरकरार रहने की उम्मीद है।

APL Apollo और Urban Company Share Price Target

JM Financial ने APL Apollo Tubes पर ‘Add’ रेटिंग के साथ 2,475 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी FY30 तक क्षमता दोगुनी करने की योजना पर काम कर रही है।

Urban Company पर ब्रोकरेज ने 125 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज को FY25-28 में 31% रेवेन्यू CAGR और ऑपरेटिंग लीवरेज में सुधार की उम्मीद है।

stock market news today india, stocks to buy india 2026, indian share market latest update, sensex nifty today news, top stock picks by brokerages, share price target india, buy rating stocks india, indian stock market rally, multibagger stock ideas 2026, smallcap stocks to buy now, midcap stock recommendations india, best shares to invest in india, equity market news today, indian stock market outlook 2026, brokerage reports on indian stocks, nifty 50 latest news, sensex today update live, share market investment tips india, indian rupee stock market image, financial news india today#Physicswallah #Emcure #Urban #Company #Hitachi #Adani #Energy #सहत #इन #शयर #पर #BUY #रटग #तक #अपसइड #सभव1772545790

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.