\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Ola Roadster Range Holi Offers: ईवी कंपनी, Ola Electric ने होली के मौके पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने होली के शुभ अवसर पर कंपनी अपनी रोडस्टर (Roadster) रेंज ईवी बाइक की शुरुआती कीमत घटाकर ₹79,999 कर दी है। कंपनी का कहना है कि इससे इलेक्ट्रिक बाइक अब एंट्री लेवल पेट्रोल मोटरसाइकिल के बराबर आ गई है।

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि ₹79,999 से रोडस्टर शुरू होने के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब प्रीमियम ऑप्शन नहीं, बल्कि स्मार्ट डिफॉल्ट है। यह कीमत पेट्रोल के बराबर है और अब बदलाव की रफ्तार तेज होगी।

रोडस्टर की नई कीमतें

Roadster X 

  • 2.5 kWh वेरिएंट की प्राइस ₹79,999
  • 3.5 kWh वेरिएंट की प्राइस ₹92,999
  • 4.5 kWh वेरिएंट की प्राइस ₹99,999

Roadster X+

  • 4.5 kWh वेरिएंट की प्राइस ₹1,09,999
  • 9.1 kWh वेरिएंट की प्राइस ₹1,89,000

मुहूर्त महोत्सव में लिमिटेड ऑफर

कंपनी ने आज और कल के लिए ‘मुहूर्त महोत्सव’ भी लॉन्च किया है। तय 90 मिनट के शुभ मुहूर्त विंडो में सीमित यूनिट्स स्पेशल कीमत पर उपलब्ध होंगी। यह कीमत सिर्फ लाइव विंडो के दौरान ही सामने आएगी। इसके अलावा, ग्राहक S1 Pro (3 kWh, 4 kWh) और S1 Pro+ (4 kWh) पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी ले सकते हैं।

Ola Insiders को होगा अतिरिक्त फायदा

कंपनी ने हाल में 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों के लिए ‘Ola Insiders’ कम्युनिटी प्रोग्राम शुरू किया था। होली महोत्सव के दौरान इस कम्युनिटी को मौजूदा फायदों के अलावा ₹5,000 का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

प्रोग्राम के तहत अपग्रेड करने पर Gen 3 S1 और रोडस्टर रेंज पर ₹50,000 तक के लाभ, दूसरा वाहन जोड़ने पर ₹20,000 तक के फायदे और रेफरल पर ₹5,000 तक Ola क्रेडिट मिल सकता है। रेफर किए गए खरीदार को भी ₹1,000 कैशबैक मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आम ग्राहकों तक तेजी से पहुंचाने की दिशा में अहम कदम है।

Ola Roadster price cut, Ola Roadster Holi offer, Ola Electric Roadster range, Ola Roadster X price, Ola Roadster X+ price, Ola electric bike price 2026, electric motorcycle under 80000, Ola EV bike latest price, Ola Muhurat Mahotsav offer, Ola Insiders benefits, Ola electric bike discount, Roadster 2.5 kWh price, Roadster 3.5 kWh price, Roadster 4.5 kWh price, Roadster 9.1 kWh variant price#हल #पर #Ola #Electric #क #धमक #कपन #न #घटई #Roadster #रज #बइक #क #परइस #कमत #अब #स #शर1772561092

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.