NFO Alert: आज से आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड के ICICI Pru Diversified Equity All Cap Active FOF फंड का न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। निवेशक इसे 16 मार्च तक सब्सक्राइब कर सकते हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य लंबी अवधि में कैपिटल एप्रिसिएशन करना है। इसके लिए निवेश मुख्य रूप से देश की विभिन्न एक्टिव इक्विटी योजनाओं में किया जाएगा, जो अलग-अलग मार्केट कैप (लार्ज, मिड और स्मॉल कैप) पर आधारित होंगी।
ICICI प्रूडेंशियल डाइवर्सिफाइड इक्विटी ऑल कैप एक्टिव FOF एक्टिव मैनेजमेंट के जरिए तय करेगी कि किन योजनाओं में निवेश करना है। निवेश का चयन करते समय कंपनी लंबी अवधि की विकास संभावनाएं, वैल्यूएशन, बाजार का चक्र, जोखिम और लिक्विडिटी, और व्यापक आर्थिक परिस्थितियों जैसे कई कारकों को ध्यान में रखेगी। जरूरत पड़ने पर स्कीम अपने कुछ फंड लिक्विड या ओवरनाइट म्यूचुअल फंड, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स, ट्राइ-पार्टी रेपो, नकद और नकद समकक्ष साधनों में भी लगा सकती है।
कितना करना होगा न्यूनतम निवेश?
निवेशक इसमें 100 रुपये से SIP कर सकते हैं। धर्मेश कक्कड़ इस फंड के फंड मैनेजर हैं। NIFTY 500 Total Return Index इस फंड का बेंचमार्क है।
ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। यह ICICI बैंक और Prudential Plc के बीच एक संयुक्त उद्यम है- जहां ICICI बैंक और Prudential एशिया व अफ्रीका में बीमा और निवेश सेवाएं देने वाला बड़ा ग्रुप है।
कंपनी म्यूचुअल फंड के साथ-साथ पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज और अंतरराष्ट्रीय सलाहकारी सेवाएं भी देती है और इक्विटी, डेट और रियल एस्टेट जैसे विभिन्न निवेश विकल्पों को संभालती है।
कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक 1998 में केवल 2 स्थानों और 6 कर्मचारियों से शुरू हुई यह कंपनी आज 3500 से अधिक कर्मचारियों और 272 स्थानों तक पहुंच चुकी है।
ICICI Pru Diversified Equity All Cap Active FOF, ICICI Mutual Fund NFO 2026, ICICI Prudential NFO today, new mutual fund offer India, equity all cap FOF fund, fund of funds India, ICICI Pru Diversified Equity All Cap Active FOF details, SIP from 100 rupees mutual fund, NFO open till 16 March 2026, NIFTY 500 TRI benchmark fund, Dharmesh Kakkar fund manager, all cap mutual fund India, diversified equity mutual fund, ICICI Prudential Asset Management Company, mutual fund investment India, new fund launch ICICI Prudential#NFO #Alert #ICICI #Pru #Diversified #Equity #Cap #Active #FOF #फड #क #खल #एनएफओ #स #कर #सकग #SIP1772572158












