\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Saheli Pink Smart Card: दिल्ली सरकार ने दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड को लॉन्च किया है। यह National Common Mobility Card (NCMC) है जिसकी मदद से दिल्ली की महिलाएं को दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रैवल करना और आसान हो जाएगा।

क्या है यह सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड?

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड एक ऐसा स्मार्ट कार्ड है जिसकी मदद से दिल्ली की महिलाएं दिल्ली मेट्रो, डीटीसी बसों, RRTS और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक ही कार्ड से यात्रा कर सकते हैं। 

डीटीसी बसों में फ्री यात्रा

इस कार्ड की मदद से दिल्ली की महिलाओं को दिल्ली की बसों में टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। महिलाएं अपने इस नए पिंक कार्ड से दिल्ली डीटीसी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी।

मेट्रो और RRTS के लिए देने होंगे पैसे

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) में भी किया जा सकता है। हालांकि इसमें यात्रा फ्री नहीं होगी। इससे पहले दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए एक अलग से टिकट या कार्ड बनवाना पड़ता था जिससे अब महिलाओं को राहत मिलेगी।

मेट्रो और RRTS में इस कार्ड को इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को इस कार्ड में रिचार्ज करवाना होगा। 

NCMC के तहत दिल्ली सरकार ने तीन तरह के कार्ड लॉन्च किए हैं, पिंक स्मार्ट कार्ड महिलाओं के लिए, वहीं आम यात्रियों के लिए ब्लू कार्ड लॉन्च किया गया है जो मेट्रो कार्ड जैसे काम करेगा। इसके साथ ही एक ऑरेंज कार्ड भी लॉन्च किया गया है जो मंथली पास की तरह काम करेगा। हालांकि यह सुविधा कुछ समय बाद आएगी।

किन महिलाओं को मिलेगा सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड?

दिल्ली की सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना केवल दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको बस दिल्ली की निवासी होनी चाहिए। कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में महिला का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, आयु जैसी जानकारी देना अनिवार्य है। 

ऐसे बनवाएं पिंक स्मार्ट कार्ड?

इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको किसी भी तरह के कोई पैसे नहीं देने हैं। दिल्ली सरकार करीब 50 ऐसे सेंटर खोलेगी जहां से आप यह कार्ड मुफ्त में बनवा सकते हैं। सरकार ने MUFIN PAY और Airtel Payments Bank को कार्ड जारी करने के लिए अधिकृत किया है। 

इसके अलावा यह कार्ड सेंटर जिला मजिस्ट्रेट और डीएसएम ऑफिस के अलावा डीटीसी के कुछ खास ठिकानों पर बनाए जाएंगे। 

ऑनलाइन भी मिलेगी जानकारी

दिल्ली सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है जिससे कार्ड को लेकर सभी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा सके। इसके साथ ही एक गाइड मैनुअल भी जारी किया गया है जिससे कार्ड से जुड़ी जानकारी आप ले सकते हैं।

how to apply for Saheli Pink Smart Card in Delhi, who is eligible for Delhi Saheli Pink Smart Card, Delhi women free bus travel scheme 2026 details, documents required for Pink Smart Card Delhi, how to get free DTC bus travel for women in Delhi, Saheli Pink Smart Card online registration process, Delhi Metro travel with Pink Smart Card rules, RRTS travel charges with Pink Smart Card, difference between pink blue and orange NCMC cards Delhi, where to make Saheli Pink Smart Card in Delhi, is Delhi Metro free with Pink Smart Card, Delhi government new scheme for women 2026 transport, how to recharge Pink Smart Card for metro and RRTS, MUFIN Pay and Airtel Payments Bank Pink Card issuance centres, benefits of Saheli Pink Smart Card for women and transgender in Delhi#Saheli #Pink #Smart #Card #कस #और #कह #स #बनवए #यह #करड #DTC #बस #म #फर #यतर #जन #और #कय #फयद1772583490

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.