\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

बासमती चावल का निर्यात करने वाली कंपनी, जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) ने बीते शनिवार 7 मार्च को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसके एक प्रमोटर अतुल गर्ग ने 5 मार्च 2026 को कंपनी के 1,00,000 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इन शेयरों का फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने इस खरीद से जुड़ी जरूरी जानकारी निर्धारित प्रारूप में एक्सचेंज को सौंप दी है।

सम्बंधित ख़बरें

फाइलिंग के मुताबिक, अतुल गर्ग इस सौदे में अधिग्रहणकर्ता (Acquirer) हैं। उनके साथ ममता गर्ग, हुकम चंद गर्ग (जो प्रमोटर/प्रमोटर ग्रुप से जुड़े हैं) और निपुन जैन (जो कंपनी के डायरेक्टर हैं) को Persons Acting in Concert (PAC) के रूप में शामिल किया गया है।

GRM Overseas Share Price

कंपनी का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1.88% या 3.05 रुपये गिरकर 158.80 रुपये पर बंद हुआ था और एनएसई पर स्टॉक 3.24% या 5.28 रुपये टूटकर 157.60 रुपये पर बंद हुआ था।

हाल ही में बड़े अधिग्रहण की दी थी जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने एक फाइलिंग में बताया था कि उसने दुबई मल्टी कमोडिटीज सेंटर अथॉरिटी (DMCC) के नियमों के तहत रजिस्टर्ड कंपनी GRM ARABIA FZCO का अधिग्रहण कर लिया है, जो अब कंपनी की 100% पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (Wholly Owned Subsidiary) बन गई है। कंपनी ने आगे बताया था कि इस अधिग्रहण का उद्देश्य संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग हब स्थापित करना है, जिससे UAE और आसपास के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके।

यह यूनिट चावल, खाद्यान्न और संबंधित खाद्य उत्पादों के व्यापार, आयात-निर्यात और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करेगी। कंपनी ने इस अधिग्रहण के तहत GRM ARABIA FZCO की पूरी शेयर पूंजी कैश पेमेंट के माध्यम से खरीदी है, जिसकी कुल लागत 50,000 दिरहम (AED) है।

GRM Overseas Q3 FY26 Results

कंपनी ने Q3FY26 के कंसोलिटेड नतीजों को जारी करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में कुल राजस्व 492.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q3FY25) के 382.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 28.9% ज्यादा है।

EBITDA 31.3 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 34.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 23.3 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में EBITDA मार्जिन 6.3% रहा।

वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) 19.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 42.8% ज्यादा है। Q3FY26 में मुनाफे का मार्जिन 3.9% रहा, जबकि Q3FY25 में यह 3.5% था।

GRM Overseas share price, GRM Overseas Ltd news, GRM Overseas promoter buying shares, Atul Garg GRM Overseas shares purchase, GRM Overseas promoter stake increase, GRM Overseas stock news, GRM Overseas exchange filing, GRM Overseas promoter news, GRM Overseas latest news, GRM Overseas equity shares purchase, basmati rice exporter GRM Overseas, small cap stock news India, promoter buying stocks India, stocks in focus India, BSE small cap stock news, GRM Overseas investor update#परमटर #न #खरद #लख #शयर #इस #अपडट #क #बद #चरच #म #य #समलकप #सटक #चक #कर #डटलस1772958516

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.