स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस कंपनी में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की भी हिस्सेदारी है।
कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड की Operations and Finance Committee की बैठक आगामी 11 मार्च 2026 को होगी। इस बैठक में कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी और उसे मंजूरी दे सकती है।
Paisalo Digital Share Price
बीते शुक्रवार को स्टॉक बीएसई पर 2.17% या 0.74 रुपये गिरकर 33.42 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास कितनी हिस्सेदारी?
Trendlyne के डेटा के मुताबिक दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास पैसालो डिजिटल की 6.83% हिस्सेदारी थी।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी
हाल ही में कंपनी ने अपने एक अन्य फाइलिंग में बताया था कि उसके निदेशक मंडल की ऑपरेशंस और फाइनेंस कमेटी ने 27 फरवरी 2026 को प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए कमर्शियल पेपर्स (CPs) का अलॉटमेंट किया है।
कंपनी ने कुल 600 कमर्शियल पेपर्स जारी किए हैं, जिनका फेस वैल्यू 5 लाख रुपये प्रति पेपर है। इनका इश्यू प्राइस 4,86,064 रुपये रखा गया, जिससे कंपनी ने कुल लगभग 29.16 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जबकि मैच्योरिटी पर कंपनी को 30 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। इन CPs की अवधि 91 दिनों की है और इनकी मैच्यौरिटी डेट 29 मई 2026 तय की गई है।
Paisalo Digital Q3FY26 Result
Q3FY26 में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹55,082 मिलियन हो गया था। इस तिमाही में लोन वितरण (Disbursement) 7% बढ़कर ₹10,574 मिलियन रहा, जो क्रेडिट की लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है।
कंपनी ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 492 नए टचप्वाइंट जोड़े, जिससे कुल संख्या 22 राज्यों में 4,872 तक पहुंच गई। ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर लगभग 1.4 करोड़ हो गई, जिसमें से करीब 16 लाख नए ग्राहक इसी तिमाही में जुड़े।
Paisalo Digital share price, Paisalo Digital stock news, Paisalo Digital Ltd news, Paisalo Digital NCD issue, Paisalo Digital fundraising plan, Paisalo Digital board meeting March 11, Paisalo Digital private placement NCD, Paisalo Digital NBFC news, Paisalo Digital commercial papers allotment, Paisalo Digital CP issue, Paisalo Digital Q3FY26 results, Paisalo Digital AUM growth, Paisalo Digital loan disbursement, Paisalo Digital investor news, SBI Life stake in Paisalo Digital, SBI Life Paisalo Digital holding, small cap NBFC stocks India, NBFC stocks in focus, stocks to watch India, BSE small cap stock news#मरच #क #य #एनबएफस #कपन #ल #सकत #ह #बड #फसल #एसबआई #लइफ #इशयरस #क #पस #भ #ह #इसक #हससदर #Details1772969517












