\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) के शेयर में आज करीब 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा आज दी गई बड़ी जानकारी है। दरअसल कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने पंचकूला में अपने नए मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत को मंजूरी दे दी है, जो 29 मार्च 2026 से काम करना शुरू करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

यह अस्पताल हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के मरीजों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही कंपनी ने मोहाली स्थित ग्रीशियन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की बेड क्षमता 350 से बढ़ाकर 500 करने के लिए 150 नए बेड जोड़ने का भी फैसला किया है।

पंचकूला में नया अस्पताल भविष्य में 350 बेड तक विस्तार करने लायक होगा। इन दोनों विस्तार योजनाओं के बाद ट्राइसिटी क्षेत्र में पार्क हॉस्पिटल्स की कुल क्षमता बढ़कर 850 बेड हो जाएगी, जिससे यह क्षेत्र का सबसे बड़ा निजी हेल्थकेयर नेटवर्क बन जाएगा। नए अस्पताल में आधुनिक डायग्नोस्टिक्स, मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर और क्रिटिकल केयर सुविधाएं होंगी, जबकि मोहाली में विस्तार के तहत ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसाइंसेस, गैस्ट्रो साइंसेस और रोबोटिक सर्जरी जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।

पार्क मेडि वर्ल्ड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में नए अस्पताल की शुरुआत और मोहाली अस्पताल के विस्तार से ट्राइसिटी क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मोहाली और पंचकूला में मिलाकर 850 बेड की क्षमता के साथ कंपनी इस क्षेत्र में एक बड़ा निजी हेल्थकेयर नेटवर्क तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंचकूला का नया अस्पताल और मोहाली में 150 बेड का सुपर स्पेशियलिटी विस्तार कंपनी की लॉन्ग टर्म योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसाइंसेस, गैस्ट्रो साइंसेस और रोबोटिक सर्जरी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही आधुनिक तकनीक के जरिए कम इनवेसिव और मरीज-केंद्रित इलाज को बढ़ावा देना भी कंपनी का लक्ष्य है, ताकि उत्तर भारत में लोगों को बेहतर और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Park Medi World Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 11:55 बजे तक बीएसई पर 2.81% या 5.65 रुपये चढ़कर 207 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.61% या 5.26 रुपये की तेजी के साथ 207 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Park Medi World Ltd share price news, Park Medi World hospital expansion plan, Park Medi World Panchkula hospital launch, Park Medi World Mohali hospital bed expansion, Park Group of Hospitals Tricity expansion, Park Medi World latest corporate announcement, Park Medi World healthcare expansion India, Park Medi World stock news today, Park Medi World Panchkula multispecialty hospital, Grecian Super Speciality Hospital Mohali expansion, Park Medi World hospital capacity 850 beds, healthcare sector stock news India, hospital expansion North India healthcare news, Park Medi World BSE NSE share update, Park Medi World company announcement March 2026#पचकल #म #नय #मलटसपर #सपशयलट #हसपटल #खलग #य #कपन #महल #वल #असपतल #क #भ #हग #वसतर #शयर #म #उछल1773165872

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.