\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

वेस्ट एशिया में जारी चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल का संकट गहरा गया है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल होगा कि दुनिया के बड़े देशों के पास कितना तेल का रिजर्व पड़ा है। आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि दुनिया के बड़े देशों के पास कितने दिनों का कच्चा तेल रिजर्व में पड़ा है। 

सम्बंधित ख़बरें

जापान- 254 दिनों का भंडार

जापान के पास दुनिया का सबसे बड़ा इमरजेंसी तेल भंडार है। इसकी मदद से जापान 254 दिनों तक अपनी घरेलू मांग को पूरा कर सकता है। इसमें सरकार द्वारा एकत्रित स्टॉकपाइल, निजी सेक्टर के भंडार और दूसरे तेल उत्पादक देशों के साथ साझा रूप में रखे गए रिजर्व शामिल हैं।

अमेरिका- 20 दिन

स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व के पास करीब 415 मिलियन बैरल तेल का भंडार है। इससे अमेरिका 20 दिन तक अपने घरेलू कंजम्प्शन को चला सकता है।

चीन- 110 से 140 दिन

ऐसा अनुमान है कि चीन ने 2025 तक लगभग 0.4 मिलियन बैरल प्रति दिन से 1.1 मिलियन बैरल प्रति दिन की दर से कच्चा तेल इकट्ठा किया है। माना जा रहा है कि चीन के पास 1.1 से 1.3 बिलियन बैरल कच्चा तेल मौजूद है। यह 110 से 140 दिन के आयात होने वाले तेल के बराबर है।

भारत- 50 दिन

भारत के पास मौजूद कच्चा तेल और पेट्रोलियम रिफाइंड प्रोडक्ट्स अगले 50 दिन तक चल सकते हैं। भारत के मौजूदा भंडार में 25 दिन तक चल सके इतना कच्चा तेल और 25 दिन तक चलने योग्य पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स हैं।

फ्रांस – 90 दिन

फ्रांस अपने पास 90 दिन का आपातकालीन तेल भंडार सुरक्षित रखता है। आईईए (IEA) की गाइडलाइन्स के अनुसार यह करना अनिवार्य होता है। हालांकि अभी फ्रांस के पास कितनी मात्रा में तेल और गैस का भंडार है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

थाईलैंड- 95 दिन

थाईलैंड के ऊर्जा मंत्रालय ने 6 मार्च को कहा था कि थाईलैंड के मौजूदा रिजर्व 95 दिन तक चल सकते हैं।

जर्मनी – 90 दिन

जर्मनी भी अपने पास 90 दिन का स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व रखता है, जिससे 90 दिनों तक उसकी घरेलू मांग को पूरा किया जा सकता है। जर्मनी के मौजूदा ऑयल रिजर्व कितने हैं, इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

global oil reserves by country list, how many days oil reserves countries have, strategic petroleum reserves by country, oil reserves of japan china usa india comparison, how long india oil reserves can last, japan emergency oil reserves days supply, china strategic petroleum reserve capacity, usa strategic petroleum reserve days supply, global oil crisis impact on oil reserves, countries with largest oil reserves stockpile, how many days oil stock major economies, india crude oil reserve capacity and storage, global strategic petroleum reserve data 2026, oil reserve days supply by country analysis, impact of west asia conflict on global oil reserves#कस #दश #क #पस #कतन #कचच #तल #रजरव #जपन #दन #चन #दन #जनए #भरत #कतन #दन #चल #सकत #ह1773176858

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.