\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में आयोजित फाइनल मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत के अलावा एक तनाव भी सुर्खियों में रहा। वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर का है, जब अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की एक थ्रो सीधे डेरिल मिचेल को जा लगी।

इसी वजह से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। अर्शदीप पर यह जुर्माना कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए लगाया गया है। फाइन के साथ-साथ अर्शदीप सिंह के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। यह उनके द्वारा पिछले 2 साल में किया गया पहला ऑफेंस है।

जुर्माने के रूप में उन्हें मैच फीस का 15 प्रतिशत देना होगा। आज आईसीसी ने अपना फैसला सुनाते हुए बताया कि अर्शदीप ने आईसीसी का कोड ऑफ कंडक्ट लेवल 1 का उल्लंघन किया था। 

क्या था मामला और क्यों लगा अर्शदीप सिंह पर जुर्माना?

वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर का है। मिचेल ने अर्शदीप की एक वाइड यॉर्कर गेंद को खेला। डेरिल मिचेल को क्रीज से थोड़ा बाहर देखकर अरशदीप ने स्टंप्स की ओर गेंद फेंकी। लेकिन बात बिगड़ गई और स्टंप्स से काफी दूर होने के बावजूद गेंद मिशेल की जांघ पर जा लगी।

मिशेल इस घटना से बेहद गुस्से में थे, लेकिन सभी को आश्चर्यचकित करते हुए अरशदीप ने अपनी हरकत के लिए माफी तक नहीं मांगी और मिशेल के गुस्से में उनकी ओर बढ़ने पर वे वापस अपने गेंदबाजी स्थल की ओर चले गए। ये सब देखकर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बीच में आकर पूरे मामले को संभाला। हालांकि, ओवर खत्म होने पर दोनों ने हाथ मिलाया और इस तरह घटना का अंत हुआ।

लेवल 1 उल्लंघन

लेवल 1 उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों को कम से कम आधिकारिक चेतावनी और अधिकतम मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके साथ ही उनके डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में 1 या 2 डिमेरिट पॉइंट्स जोड़े जा सकते हैं। अगर दो साल के अंदर किसी खिलाड़ी के रिकॉर्ड में 4 या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट्स हो जाते हैं, तो उन्हें सस्पेंशन पॉइंट्स में बदला जाता है और खिलाड़ी को बैन भी किया जा सकता है।

Arshdeep Singh ICC fine, Arshdeep Singh penalty, ICC code of conduct level 1, Arshdeep Singh Daryl Mitchell incident, India vs New Zealand final controversy, Arshdeep Singh demerit point, ICC disciplinary action Arshdeep Singh, Arshdeep Singh 15 percent match fee fine, Daryl Mitchell Arshdeep throw incident, IND vs NZ final news, Arshdeep Singh latest news, ICC cricket rules level 1 breach, Arshdeep Singh controversy final match, India New Zealand match incident, cricket disciplinary action ICC#डरल #मचल #क #गद #लगन #क #ममल #म #अरशदप #सह #पर #ICC #क #एकशन #मच #फस #क #जरमन #डमरट #पइट #भ #मल1773272372

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.