Domestic vs Commercial LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बीच देश में गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। भारत में सरकार ने कुछ ही दिन पहले घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे।
हालांकि घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बीच काफी लोगों को उलझन होती है। इस आर्टिकल में आज हम आपको इन दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडर के बारे में बताएंगे की दोनों में क्या फर्क है।
घरेलू एलपीजी क्या है?
घरेलू एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से घरों में किया जाता है। इसका उपयोग आपके किचन में खाना पकाने के लिए होता है। भारत में घरेलू एलपीजी का वजन 14.2 किलोग्राम होता है। सरकार ने हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर को 60 रुपये महंगा कर दिया है, जिससे अब इसकी कीमत दिल्ली में 913 रुपये हो गई है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर कम दबाव पर इस्तेमाल के लिए बनाई जाती है ताकि घरों के अंदर सुरक्षित तरीके से उपयोग की जा सके। सरकार 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर सब्सिडी भी देती है।
कमर्शियल एलपीजी क्या है?
कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल व्यवसायिक और औद्योगिक कामों के लिए किया जाता है। यह आमतौर पर होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग सेवाओं, बेकरी और छोटे उद्योगों में उपयोग होती है।
कमर्शियल एलपीजी बड़े सिलेंडरों में आती है, जिनका वजन आमतौर पर 19 किलोग्राम से लेकर 47.5 किलोग्राम तक होता है। गैस की कम होती सप्लाई के बीच कई शहरों में 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 115 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। इसकी ऊर्जा क्षमता ज्यादा होती है और यह उच्च दबाव पर काम कर सकती है, इसलिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए यह ज्यादा बेहतर होती है।
कमर्शियल एलपीजी के मुख्य उपयोग
-
रेस्टोरेंट और होटल के किचन में खाना बनाने के लिए
-
धातु कटिंग और औद्योगिक हीटिंग प्रक्रियाओं में
-
कृषि में फसल सुखाने और ग्रीनहाउस के तापमान को नियंत्रित करने में
घरेलू और कमर्शियल एलपीजी दोनों का उद्देश्य अलग-अलग जरूरतों को पूरा करना है। घरेलू एलपीजी जहां घरों की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इस्तेमाल होती है, वहीं कमर्शियल एलपीजी व्यवसाय और उद्योगों को ऊर्जा उपलब्ध कराती है। हालांकि उपयोग अलग-अलग है, लेकिन दोनों ही साफ और सुविधाजनक रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं और लोगों की जिंदगी को आसान बनाते हैं।
difference between domestic and commercial LPG cylinder, domestic vs commercial LPG cylinder India, what is domestic LPG cylinder 14.2 kg, what is commercial LPG cylinder 19 kg, domestic LPG cylinder price Delhi, commercial LPG cylinder price India, LPG cylinder weight difference domestic vs commercial, LPG cylinder uses in home and restaurant, why commercial LPG is expensive than domestic, domestic LPG subsidy rules India, LPG cylinder types in India explained, domestic vs commercial gas cylinder usage, hotel LPG cylinder vs home LPG cylinder difference, LPG cylinder price hike India news, commercial LPG cylinder uses in restaurants and hotels#घरल #और #कमरशयल #एलपज #सलडर #क #बच #कय #ह #फरक #जनए #वजन #कमत #और #इसतमल #म #बड #अतर1773305910












