\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Stocks to Watch: पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए नैचुरल गैस और ऊर्जा सप्लाई में बाधा की आशंका से बाजार में एनर्जी को लेकर चिंता बढ़ी है।

इसी माहौल में इलेक्ट्रिक और किचन अप्लायंस बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेज रैली देखने को मिली है, जबकि एक्सपर्ट पारंपरिक और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में भी अवसर देख रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LPG सप्लाई पर सबसे ज्यादा असर

ब्रोकरेज JM फाइनेंशियल के मुताबिक होर्मुज मार्ग में बाधा का सबसे बड़ा असर भारत की LPG सप्लाई पर पड़ा है। भारत की करीब 60% LPG जरूरत आयात से पूरी होती है, और इसमें से लगभग 90% सप्लाई इसी मार्ग से आती है।

ब्रोकरेज के अनुसार देश में कुल LPG खपत का करीब 85% घरेलू उपयोग के लिए है, जबकि 15% कमर्शियल इस्तेमाल में आता है। मौजूदा स्थिति में घरेलू मांग को प्राथमिकता देने की वजह से कमर्शियल LPG की उपलब्धता पर दबाव बना रह सकता है।

स्थिति को संभालने के लिए केंद्र सरकार ने Natural Gas (Supply Regulation) Order, 2026 जारी किया है, ताकि प्राथमिक क्षेत्रों के लिए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

अप्लायंस कंपनियों के शेयर चमके

ऊर्जा संकट की आशंका के बीच TTK Prestige, StoveKraft, Butterfly Gandhimathi Appliances, Singer, EPACK Durable, Jaipan Industries जैसे घरेलू अप्लायंस कंपनियों के शेयरों में पिछले 2-3 सत्रों में तेज बढ़त देखी गई। हालांकि गुरुवार को इनमें कुछ मुनाफावसूली भी हुई।

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी स्ट्रैटेजी डायरेक्टर क्रांति भाठिनी का कहना है कि सप्लाई चेन में बाधा कितने समय तक रहेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में अप्लायंस, पावर और पारंपरिक एनर्जी सेक्टर के शेयरों में निकट और मध्यम अवधि में मोमेंटम बना रह सकता है। निवेशक इन सेक्टरों के शेयर होल्ड कर सकते हैं, खासकर जहां वैल्यूएशन आरामदायक हैं।

पावर और एनर्जी शेयरों में तेज उछाल

गुरुवार को कई पावर और एनर्जी कंपनियों के शेयरों में 8% से 13% तक की तेजी देखी गई।

NPTC Green Energy Ltd, KPIT Green Energy, Adani Power Ltd, NLC India, Adani Total Gas Ltd, JSW Energy, RattanIndia Power के शेयर मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। इसके अलावा Coal India Ltd, Electrosteel Castings, Tata Power और ACME Solar भी दिन के प्रमुख गेनर्स में शामिल रहे।

एनर्जी सेक्टर में ट्रेडिंग के मौके, नोट करें टारगेट प्राइस

जैनम ब्रोकिंग के हेड ऑफ टेक्निकल रिसर्च किरण जानी का कहना है कि ब्रेंट क्रूड करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने से निवेशकों का रुख पारंपरिक ऊर्जा सेक्टर की ओर बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि कोल इंडिया ट्रेडिंग और निवेश दोनों नजरिए से आकर्षक दिख रहा है और इसके लिए 500 रुपये का टारगेट संभव है।

जानी के मुताबिक गर्मियों के साथ बिजली की मांग बढ़ रही है, जिससे पावर कंपनियों को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टाटा पावर और अडानी पावर अपने 200-DMA से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं और इनमें Buy-on-dip रणनीति अपनाना बेहतर हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि पावर डिस्ट्रीब्यूशन और पावर फाइनेंसिंग कंपनियां भी आने वाले समय में निवेशकों के लिए दिलचस्प अवसर दे सकती हैं।

ब्रोकरेज की पसंद

JM फाइनेंशियल ने कई एनर्जी कंपनियों पर पॉजिटिव रुख बनाए रखा है। ब्रोकरेज ने NTPC, पावर ग्रिड, अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, टाटा पावर, BHEL, JSW एनर्जी, सुजलॉन एनर्जी, CESC और ACME सोलर पर ‘Buy’ रेटिंग दी है।

वहीं NHPC, इनॉक्स विंड और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज पर ‘Add’ की सलाह दी गई है।

ब्रोकरेज ने टोरेंट पावर और कोल इंडिया पर ‘Reduce’ रेटिंग दी है, जबकि SJVN इस सूची में एकमात्र स्टॉक है जिस पर ‘Sell’ की सिफारिश की गई है।

iran war impact on energy stocks, oil gas crisis energy stocks india, jm financial top energy stock picks, bhel share price outlook, suzlon energy stock news, adani power share price target, tata power stock analysis india, adani green energy share news, power sector stocks india 2026, energy crisis impact on indian stock market, stocks to watch energy sector india, renewable energy stocks india outlook, jm financial buy rating energy stocks, best power sector stocks india, oil price surge impact on power stocks#ईरन #वर #और #ऑयलगस #सकट #क #बच #BHEL #Suzlon #Adani #Power #Tata #Power #AGEL #पर #Financial #बलश1773368838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.